Bokaro News : शिक्षित युवा ही बना सकते हैं मजबूत लोकतंत्र

Bokaro News : सीसीएल कथारा स्थित ऑफिसर्स क्लब में केबी कॉलेज बेरमो द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम शुक्रवार से शुरू हुआ.

कथारा. सीसीएल कथारा स्थित ऑफिसर्स क्लब में केबी कॉलेज बेरमो द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम शुक्रवार से शुरू हुआ. बीबीएमकेयू धनबाद के कुलपति के प्रतिनिधि डॉ हसीन अख्तर, बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, सीसीएल कथारा जीएम संजय कुमार, विश्वविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ आरआर पाल, झारखंड फाउंडेशन के निदेशक डॉ जयदेव महतो ने उद्घाटन किया. दो दिवसीय कार्यक्रम का विषय एक राष्ट्र एक चुनाव है. डॉ अख्तर ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रीय व वैश्विक स्तर के मुद्दों पर सार्थक बहस तथा चर्चाओं में शामिल कर नेतृत्व क्षमता का विकास करना है. शिक्षित युवा ही मजबूत लोकतंत्र बना सकते हैं. पूर्व विधायक ने कहा कि युवा पीढ़ी के समक्ष जब विकट परिस्थिति आती है, तो वह तुरंत विकल्प ढूंढ लेते हैं. इससे बचना चाहिए. समाज एवं राष्ट्र के लिए कुछ देना चाहते हैं, तो अनुशासित होना होगा. कथारा जीएम ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवा अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें. डाॅ महतो ने कहा कि यह पहल छात्रों को नीति निर्माता की भूमिका निभाने और महत्वपूर्ण मुद्दों पर बहस करने के लिए प्रोत्साहित करती है. प्राचार्य प्रो लक्ष्मी नारायण राय ने कहा कि युवाओं में नेतृत्व कौशल विकसित करना और सामुदायिक जिम्मेवारी की भावना को बढ़ावा देना है.

निर्णायक मंडल ने किया 10 युवाओं का चयन

प्रो इंचार्ज प्रो गोपाल प्रजापति, डॉ डॉ आरआर पाल, डॉ प्रभाकर कुमार सहित 137 युवाओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये. पांच सदस्यीय निर्णायक मंडल की ओर से 10 युवाओं का चयन कर उन्हें राज्य विधानसभा में अपनी बात रखने का अवसर दिया जायेगा. सीसीएल कथारा क्षेत्र के सीएसआर प्रबंधक चंदन कुमार, डॉ वासुदेव प्रजापति, डाॅ अरुण रंजन, जिला युवा खेल पदाधिकारी गौरव कुमार, डाॅ साजन भारती, डाॅ मधुरा केरकेट्टा, संजय कुमार, डाॅ दीपक कुमार, प्रो अमित कुमार रवि, डाॅ व्यास कुमार, डाॅ अरुण रंजन, डाॅ विश्वनाथ प्रसाद, डाॅ सुशांत बैरा, डाॅ शशि कुमार, प्रो विपुल कुमार पांडेय, प्रो पीपी कुशवाहा, प्रो संजय कुमार दास, प्रो सुनीता कुमारी के अलावा रवींद्र कुमार दास, सदन राम, हरीश नाग, रवि यादविंधु, मो साजिद, दीपक कुमार राय, शिव चन्द्र झा, बालेश्वर यादव, करिश्मा, काजल, संजय, भगन घासी, मेहराज शिवेंद, विनोद केवट, आबिद जहां, रमेश टुडू, सूरज बेसरा, सुसारी देवी, कलावती देवी आदि.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >