सोशल डिस्टेंसिंग का करें पालन

गोमिया : गोमिया व साड़म के बैंकों में जनधन व उज्ज्वला योजना का पैसा अपने खाता से निकालने के लिए बुधवार को लोगों की भीड़ लग गयी. सूचना पर गोमिया थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुंची. थाना प्रभारी विनय कुमार ने संबधित बैंकों में जाकर लोगों से सोशल डिस्टेसिंग […]

गोमिया : गोमिया व साड़म के बैंकों में जनधन व उज्ज्वला योजना का पैसा अपने खाता से निकालने के लिए बुधवार को लोगों की भीड़ लग गयी. सूचना पर गोमिया थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुंची. थाना प्रभारी विनय कुमार ने संबधित बैंकों में जाकर लोगों से सोशल डिस्टेसिंग का ख्याल रखते हुए एक मीटर की दूरी बनाकर लाइन से पैसा निकालने के लिए कहा. संबधित बैंक के अधिकारियों से भी ग्राहकों से सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने को कहा गया. थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र के लोग लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करें और अपने घरों में ही रहें. सिर्फ जरूरी कार्य पड़ने पर ही घर का एक सदस्य बाहर निकलें. हर हाल में नियमों का पालन करना होगा. पुलिस लोगों की सहायता के लिए 24 घंटे तैयार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >