Bokaro News : अधिकारियों ने किया योजनाओं का निरीक्षण

Bokaro News : जिला स्तरीय अधिकारियों ने बैदकारो पूर्वी और नर्रा पंचायत में योजनाओं का निरीक्षण किया.

जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खलको ने शनिवार को बैदकारो पूर्वी पंचायत में योजनाओं का निरीक्षण किया. पंचायत सचिवालय में विभिन्न पंजियों का मिलान, योजनाओं में खर्च की गयी राशि, उपस्थिति पंजी, सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं 15 वें वित्त के अभिलेखों की जांच की. मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की उपस्थिति आदि की जांच की. राजकीयकृत मध्य विद्यालय गांधीनगर में बच्चों की पढ़ाई, मध्याह्न भोजन, पुस्तकालय भवन के उपयोग आदि का अवलोकन किया. मिड डे मील की गुणवत्ता की जांच की. बच्चों के बीच स्वेटर का भी वितरण किया. मथुरा सिंह की पीडीएस दुकान में पंजियों की जांच की. दिव्यांगों को कंबल दिया तथा दिव्यांगता कार्ड और अन्य योजना का लाभ देने की कार्रवाई की गयी. मौके पर बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार, मिथिलेश पांडेय, हरमेंदु महतो, सुजिता कुमारी, किशन हांसदा, टेकलाल महतो, प्रदीप यादव, सुमित कुमार, धनश्याम रजक, गौरव सिन्हा, महेश साहनी आदि मौजूद थे.

समय पर लाभुकों के बीच अनाज वितरण करने का निर्देश

चंद्रपुरा प्रखंड अंतर्गत नर्रा पंचायत में डीपीएलआर निदेशक मेनका ने योजनाओं की जांच की. पीडीएस दुकान में राशन वितरण पंजी की जांच करते हुए डीलर को समय पर लाभुकों के बीच अनाज वितरण करने का निर्देश दिया. नर्रा स्वास्थ्य केंद्र में दवा पंजी, दवा कक्ष, ड्रेसिंग रूम की जांच की और समस्याओं की जानकारी ली. अस्पताल के कर्मियों ने अस्पताल के बाहर व मुख्य सड़क पर साइन बोर्ड लगाने, सोलर लाइट की मरम्मत और चहारदीवारी का निर्माण कराने की मांग की. इसके बाद निदेशक उत्क्रमित मध्य विद्यालय नर्रा पहुंची और क्लास रूम, कार्यालय, पाकशाला आदि का निरीक्षण किया. दौरे के क्रम में उन्होंने वृद्धा व विधवा महिलाओं के बीच कंबलों का वितरण किया. मौके पर बीडीओ सह प्रभारी सीओ ईश्वर दयाल महतो, एइ राजकिशोर महतो, प्रखंड बीपीओ दीपक कुमार महतो, मुखिया निरंजन महतो, सूर्य कुमार, जेपीएस सुरेश महतो, जेइइ मो सिद्दकी, सुरेश महतो आदि भी थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >