NID Topper 2024 : एनआईडी की परीक्षा में पूरे देश में बोकारो के हार्दिक श्री ने किया टॉप

NID Topper 2024 : झारखंड के बोकारो जिले के रहने वाले हार्दिक श्री ने एनआईडी की प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया में टॉप किया है. अहमदाबाद में आगे की पढ़ाई करेंगे.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एनआईडी) में नामांकन के लिए ली जाने वाली प्रवेश परीक्षा डिजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट (NID DAT) में झारखंड के हार्दिक श्री ने देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. हार्दिक बोकारो जिले के रहने वाले हैं. डीपीएस बोकारो से उन्होंने स्कूलिंग की. इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने के बाद रांची के एक संस्थान से हार्दिक ने प्रवेश परीक्षा की तैयारी की.

NID का सफर नहीं रहा आसान

हार्दिक ने बताया कि बचपन से ही फाइन आर्ट्स में उनकी रुचि रही है, लेकिन एनआईडी का ये सफर इतना आसान नहीं था. सबसे बड़ी चुनौती थी, परिवार वालों को मनाने की. उन्हें यह समझाने की कि ये डिजाइन क्या है? शुरुआत में हार्दिक के परिवार वालों को थोड़ी झिझक थी कि डिजाइनिंग में भी करियर ऑप्शन हो सकता है?

मां ने हार्दिक को किया प्रोत्साहित

हालांकि, मां बबीता ने उन्हें काफी प्रोत्साहित किया. हार्दिक ने बताया कि बोकारो जिले के जिस इलाके से वे आते हैं, वहां के लोगों को इस क्षेत्र के बारे में बहुत अधिक जानकारी नहीं है. कोई सोच भी नहीं सकता है कि डिजाइनिंग के क्षेत्र में भी करियर बनाया जा सकता है. ऐसे में सबका समर्थन जुटाना काफी मुश्किल रहा. अंतत: सब ठीक हो गया. अब वे एनआईडी अहमदाबाद से आगे की पढ़ाई करेंगे. आज पूरे परिवार को हार्दिक पर गर्व है.

एनआईडी प्रीलिम्स और मेन्स

एनआईडी-डीएटी की परीक्षा दो चरण में होती है. प्रील्मस और मेन्स. इसमें अलग-अलग प्रश्न प्रारूप और मूल्यांकन की प्रक्रिया होती है. प्रीलिम्स, लिखित परीक्षा होती है, जबकि मेन्स में स्टूडियो टेस्ट और एक साक्षात्कार शामिल है. प्रीलिम्स में एनआईडी कट ऑफ को पार करने वाले उम्मीदवार ही मेन्स में शामिल हो सकते हैं.

परीक्षा में शामिल होने के लिए जरूरी योग्यता

एनआईडी की प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) से मान्यता प्राप्त केंद्रीय या राज्य बोर्ड से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करनी होती है.

इसे भी पढ़ें : फैशन डिजाइनिंग में भी है बेहतर करियर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >