BOKARO NEWS : बीटीपीएस के नये एचओपी ने पदभार संभाला

BOKARO NEWS : बीटीपीएस के नये एचओपी केएल अरजरिया ने सोमवार को पदभार संभाला.

बोकारो थर्मल. डीवीसी पावर प्लांट (बीटीपीएस) के नये एचओपी केएल अरजरिया ने सोमवार को अपना पदभार निवर्तमान एचओपी आनंद मोहन प्रसाद से ग्रहण किया. श्री अरजरिया का दिल्ली से तबादला बोकारो थर्मल किया गया है. श्री प्रसाद पंचेत भेजे गये हैं. उन्हें पावर प्लांट स्थित सभागार में मंगलवार को अधिकारियों एवं कामगारों की ओर से विदाई दी जायेगी. पदभार ग्रहण करने के बाद नये एचओपी का वरीय जीएम एफजीडी एसएन प्रसाद, जीएम ओएंडएम मृत्युंजय प्रसाद, डीजीएम प्रशासन बीजी होलकर सहित सभी विभागों के डीजीएम एवं सीआइएसएफ के डिप्टी कमांडेंट अरुण प्रसाद ई ने स्वागत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >