जरीडीह प्रखंड अंतर्गत भस्की पंचायत के टोंडरा घासी टोला में बिजली आपूर्ति की समस्या का समाधान करते हुए 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया. बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह की पहल पर विद्युत विभाग की ओर से ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया. नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद ग्रामीणों को बिजली संकट से राहत मिलने की उम्मीद है.
ट्रांसफार्मर जलने से बाधित थी आपूर्ति
बेरमो विधायक के निजी सचिव बिनोद महतो ने बताया कि कुछ दिन पूर्व टोंडरा घासी टोला में लगा ट्रांसफार्मर जल गया था. इसके कारण पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी थी. ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.
विधायक ने अधिकारियों को दिया था निर्देश
ग्रामीणों ने बिजली समस्या की जानकारी बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह को दी. इसके बाद विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों को तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगाने का निर्देश दिया. विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया.
ग्रामीणों ने जताया आभार
नया ट्रांसफार्मर लगने पर स्थानीय ग्रामीणों ने राहत जताते हुए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया. ग्रामीणों ने कहा कि बिजली आपूर्ति बाधित रहने से दैनिक कार्यों के साथ बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी. अब समस्या का समाधान होने से लोगों को राहत मिलेगी.
