लुगू पहाड़ जंगल में नक्सलियों का कैंप ध्वस्त

लुगू पहाड़ जंगल में नक्सलियों का कैंप ध्वस्त

महुआटांड़/ललपनिया. सुरक्षा बलों और पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. जगेश्वर बिहार और ललपनिया थाना क्षेत्र के बीच स्थित लुगू पहाड़ जंगल में बुधवार को सुरक्षा बलों ने नक्सलियों का कैंप ध्वस्त कर दिया. मौके से बड़ी संख्या में रोजमर्रा के उपयोग की सामग्री, वर्दी, नक्सली पत्रिकाएं, पोस्टर, खाद्य सामग्री आदि बरामद हुए. पुलिस को सूचना मिली थी कि एक करोड़ का इनामी नक्सली विवेक (सीसीएम), 25 लाख का इनामी नक्सली रघुनाथ हेंब्रम उर्फ चंचल उर्फ बिरसेन (सेक) सहित कई अन्य इनामी इस इलाके में सक्रिय हैं और छुपे हुए हैं. मंगलवार को कोबरा 203 बटालियन, जेजे, सीआरपीएफ, जैप तथा जिला पुलिस बल द्वारा लुगू पहाड़ जंगल में मंगलवार से व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था. एसपी पूज्य प्रकाश ने भी नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई व बरामदगी की सूचना साझा की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >