बोकारो के महुआटांड़ में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी भी निकला नाबालिग, भेजा गया जुवेनाइल हाेम

Jharkhand Crime News (महुआटांड़, बोकारो) : बोकारो जिला अंतर्गत महुआटांड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय एक नाबालिग लड़की से घर में अकेले का फायदा उठाकर 15 वर्षीय नाबालिग लड़के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना बीते 16 मई की है. जबकि, 17 मई को पीड़ित नाबालिग के पिता ने घटना के बाबत थाने में आवेदन दिया. जिसके आधार पर थाने में मामला दर्ज करते हुए महुआटांड़ थाना की पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी.

Jharkhand Crime News (रामदुलार पंडा, महुआटांड़, बोकारो) : बोकारो जिला अंतर्गत महुआटांड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय एक नाबालिग लड़की से घर में अकेले का फायदा उठाकर 15 वर्षीय नाबालिग लड़के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना बीते 16 मई की है. जबकि, 17 मई को पीड़ित नाबालिग के पिता ने घटना के बाबत थाने में आवेदन दिया. जिसके आधार पर थाने में मामला दर्ज करते हुए महुआटांड़ थाना की पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी.

बीते मंगलवार को दुष्कर्म के आरोपी नाबालिग लड़के को पुलिस ने उसके घर से हिरासत में ले लिया और इसी दिन बोकारो में पीड़ित नाबालिग लड़की का मेडिकल कराते हुए उसका बयान कोर्ट में दर्ज कराया गया. जबकि, नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है.

इस संबंध में थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में पीड़ित नाबालिग लड़की के पिता ने थाना में दिये आवेदन में कहा है कि बीते 16 मई को वे और उसकी पत्नी बाहर गये थे और उसकी नाबालिग लड़की घर में अकेली थे.

Also Read: BSL में कोरोना का कहर जारी, 600 से अधिक कर्मी हो चुके हैं संक्रमित, 38 दिनों में 17 की हुई मौत

इसी बीच दूसरे गांव के एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़का जबरन घर में घुस गया और अकेले होने का फायदा उठाकर उसकी पुत्री के साथ जबरन गलत किया. जब उसकी लड़की ने शोर मचाया, तो आस-पड़ोस के लोग जुट गये. घर के बाहर लड़के का बाइक भी था. लेकिन, इसकी सूचना मिलने पर लड़के के घरवाले आये और अपनी धौंस दिखाते हुए उसे छुरा कर ले गये.

Posted By : Samir Ranjan.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >