Bokaro News : वेदांता इलेक्ट्रो स्टील के खिलाफ विधायक ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

Bokaro News : चंदनकियारी विधायक ने वेदान्ता इलेक्ट्रो स्टील लिमिटेड के खिलाफ बोकारो उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा.

चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक ने मंगलवार को वेदान्ता इलेक्ट्रो स्टील लिमिटेड के खिलाफ बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा को ज्ञापन सौंपा. विधायक ने आरोप लगाया कि कंपनी प्रबंधन द्वारा लगातार मनमानी की जा रही है. रैयतों, मजदूरों एवं स्थानीय लोगों की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है, जिससे क्षेत्र में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. विधायक ने बताया कि प्लांट स्थापना के दौरान स्थानीय लोगों ने अपनी पुश्तैनी जमीन इस उम्मीद के साथ दी थी कि उन्हें रोजगार मिलेगा और क्षेत्र का विकास होगा. लेकिन स्थानीय लोगों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा है. मजदूरों के साथ भेदभाव, ठेका प्रथा, वेतन विसंगतियां और स्थानीय लोगों की उपेक्षा जैसे मुद्दे लगातार बने हुए हैं.

उपायुक्त ने सकारात्मक पहल का दिया आश्वासन

ज्ञापन में ग्रीवांस सेल में लंबित मामलों का 15 दिनों के भीतर निष्पादन, ठेका मजदूरों की पुनर्बहाली, समान काम के लिए समान वेतन, स्थानीय वेंडरों को प्राथमिकता, मजदूरों के वेतन संशोधन, आकस्मिक मृत्यु पर 25 लाख रुपये मुआवजा व आश्रित को नौकरी, 100 प्रतिशत स्थानीय नियोजन तथा समयबद्ध प्रोन्नति जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं. इसके अलावा सीएसआर के तहत क्षेत्र में डिग्री कॉलेज, तकनीकी संस्थान, अस्पताल, स्टेडियम, पार्क, महिला प्रशिक्षण केंद्र तथा किसानों के लिए आधुनिक कृषि प्रशिक्षण एवं उपकरण वितरण की भी मांग की गयी. इस पर उपायुक्त ने सकारात्मक पहल की बात कहीं. उन्होंने मौके पर एसपी, चास एसडीओ और डीडीएमओ को मामले की सुनवाई का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >