Bokaro News : कोयला चोरी में 30 साल से फरार घोषित मैनेजर राय ने किया सरेंडर

Bokaro News : कोयला चोरी से संबंधित मामले के आरोपी निरसा के चर्चित कोयला कारोबारी मैनेजर राय ने मंगलवार को पुलिस दबिश के कारण तेनुघाट व्यवहार न्यायालय स्थित अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में आत्मसमर्पण किया.

तेनुघाट. जरीडीह थाना में दर्ज कोयला चोरी से संबंधित मामले के आरोपी निरसा के चर्चित कोयला कारोबारी मैनेजर राय ने मंगलवार को पुलिस दबिश के कारण तेनुघाट व्यवहार न्यायालय स्थित अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में आत्मसमर्पण किया. यहां से उसे तेनुघाट उपकारा भेज दिया गया. शाम पांच बजे मैनेजर राय को तेनुघाट उपकारा लाया गया. जानकारी के अनुसार जरीडीह थाना कांड संख्या 28 /1995 जीआर नंबर 467/1995, जो आरोप गठन के लिए था. इसमें अभियुक्त मैनेजर राय को न्यायालय में उपस्थित होना था, मगर वह न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ. इसके कारण बेल बॉन्ड खारिज कर उसे फरार घोषित कर दिया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >