Bokaro News : लोकहित पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Bokaro News : लोकहित अधिकार पार्टी के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष जोधन नायक ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.

बोकारो थर्मल, बोकारो थर्मल निवासी लोकहित अधिकार पार्टी के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष जोधन नायक ने प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू को राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा पार्टी से निष्कासित किये जाने के विरोध में पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा है. श्री नायक ने शुक्रवार को बोकारो थर्मल में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसी के बहकावे में आकर आनन-फानन में प्रदेश अध्यक्ष को निष्कासित कर राजनीतिक अपरिपक्वता का परिचय दिया है. प्रदेश अध्यक्ष के समर्थन में उनके अलावा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संजय स्नेही, प्रदेश महासचिव अशोक कुमार डोम, प्रदेश सचिव शंभु प्रजापति, प्रदेश प्रधान महासचिव कुंज बिहारी साव, प्रदेश सचिव राम विलास साव, प्रदेश उपाध्यक्ष राजू रंजन प्रसाद, प्रदेश महासचिव भागवत साह, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, प्रदेश महासचिव अशोक प्रसाद साहू, प्रदेश सचिव अशोक साव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप गुप्ता, चतरा जिलाध्यक्ष मुरारी साव, लातेहार जिलाध्यक्ष बलराम प्रसाद साहू, गिरिडीह जिलाध्यक्ष शिव शंकर साहू, हजारीबाग जिलाध्यक्ष रणधीर कुमार साहू, चाईबासा जिलाध्यक्ष शशिकांत ठाकुर, बोकारो जिलाध्यक्ष संतोष साव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नंदलाल साव एवं तारीक साव आदि ने इस्तीफा दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >