BOKARO NEWS : बोकारो थर्मल में लोकहित अधिकार पार्टी की बैठक

BOKARO NEWS : बोकारो थर्मल स्थित फास्ट फूड मार्केट में गुरुवार को बेरमो लोकहित अधिकार पार्टी की बैठक दिनेश्वर नायक की अध्यक्षता में हुई.

BOKARO NEWS : बोकारो थर्मल स्थित फास्ट फूड मार्केट में गुरुवार को बेरमो लोकहित अधिकार पार्टी की बैठक दिनेश्वर नायक की अध्यक्षता में हुई. मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू एवं प्रधान महासचिव मो अजहर आलम ने समाजसेवी मोहन लाल साव को फूलमाला और पट्टा पहना कर पार्टी में शामिल किया. मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोहन लाल साव पिछड़ा समाज, दलित और आदिवासी समाज के दुख-दर्द में हमेशा शामिल होते रहे हैं. इनके पार्टी में आने से सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूती मिलेगी. संचालन जोधन नायक ने किया. बैठक में अनिल कुमार नायक, विनोद कुमार साव, संतोष साव, प्रदीप साव, हरलाल नायक, सरोज कुमार महतो, रामेश्वर साव, रतन नायक, जय नारायण साव, सुनील सिंह, बलराम कुमार, लखन कुमार साव, बीरु साव, सहदेव नायक, दीपक कुमार, सुरेश साव, सुमित कुमार समेत दर्जनों समर्थक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >