Bokaro News : कूटब भैया के दुश्मन आठों पहर दिन रात...

Bokaro News : बहनों ने कूटा गोधन, भाई की लंबी उम्र के लिए मांगा आशीष

Bokaro News : गुरुवार को बेरमो कोयलांचल में भाई बहन के स्नेह का त्योहार भाई दूज और भाई फोटा धूमधाम से मनाया गया. फुसरो शहर के विभिन्न जगहों में बहनों ने गोबर से घर, सांप बिच्छा, सूरज चांद, सिधौरा, आइना कंधी, यम यामिन बनाकर आस्था और नेम से उनकी पूजा की. उसके बाद बहनों ने ‘अंवरा कूटब भंवरा कूटब यम के द्वार, कूटब भैया के दुश्मन आठों पहर दिन रात, राजा भइया चलले अहेरिया लाडो बहन देयली आशीष, जिय तू मोरे भइया जिया तू लाख बरिस…’ पारंपरिक गीत गाते मूसल से गोधन कूटा. गोधन कूटते वक्त रेंगुनी का कांटा, बजरी और माला भी कूटा गया. इसके बाद बहनों ने अपने भाई को तिलक लगाकर आरती उतारी और मिठाई खिला कर आशीष दी. वहीं बंगाली समुदाय में बहनों ने भाई फोटा मनाया है. बहनों ने पूजा कर भाई के कपाल पर टीका लगाया. टीका लगाते वक्त उन्होंने कहा-भाई कपारे दिलाम फोटा, यम द्वआरे लागलो कांटा. भाइयों ने टीका लगवाकर बहनों को उपहार दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >