Bokaro News : होली के रंग में रंगने लगा कोयलांचल

Bokaro News : होली के रंग में कोयलांचल रंगने लगा है़ सोमवार को कई जगह होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ़

दुगदा. होली के रंग में कोयलांचल रंगने लगा है़ सोमवार को कई जगह होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ़ झारखंड कुशवाहा सहयोग समिति की ओर से तारानारी में आयोजन किया गया. अध्यक्षता उप प्रमुख रिंकी कुमारी व संचालन सुरेश महतो ने किया. लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और गले मिले. होली के गीतों पर आनंद उठाया. मौके पर मुख्य अतिथि हजारीबाग के क्रांतिकारी कुशवाहा सम्राट संजय मेहता, जेकेएसएस के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश महतो, योगेन्द्र महतो, मुखिया संघ के अध्यक्ष युगल मुखिया, जेकेएसएस केंद्रीय सचिव भागीरथ महतो, लक्ष्मण महतो, मीडिया प्रभारी सुनील कुशवाहा, उपाध्यक्ष मनील लाल महतो, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, विजय वर्मा, संजय महतो, राजेश महतो, नेपाल महतो, सुरेश महतो, सुरेंद्र कुमार, अर्जुन कुमार, सीमा देवी, चमेली देवी, रीता देवी, गुड़ी देवी थे.

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है यह त्योहार

फुसरो.

बैदकारो पूर्वी मुखिया सीमा महतो की ओर से बैदकारो बस्ती स्थित आवास में समारोह का आयोजन किया गया. बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी व मुखिया सीमा महतो ने उपस्थित महिलाओं को महिला दिवस व होली की बधाई दी और सौहार्द पूर्व वातावरण में होली मनाने की अपील की. कहा कि होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. मौके पर महिलाओं व युवतियों ने फगुआ गीतों पर खूब मस्ती की और पुआ पकवान का आनंद लिया. मौके पर वार्ड सदस्य मंजू देवी व यशोदा देवी, स्नेहा कुमारी, प्रमिला देवी, बेदनी देवी, मालती देवी, लीलावती देवी, कलावती देवी, बसंती देवी, पिंकी देवी, सुमित्रा देवी, सुशील महतो, संतोष महतो, राजेश महतो, गोविंद महतो सहित समाजसेवी टेकलाल महतो आदि थे.

तेनुघाट.

बेरमो अनुमंडल प्रशासन की ओर से तेनुघाट गेस्ट हाउस में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और होली के गानों का आनंद लिया. मौके पर एसडीओ मुकेश मछुवा, एसडीपीओ वशिष्ठ के नारायण सिंह, कार्यपालक दंडाधिकारी कनिष्क कुमार सहित अनुमंडल के सभी बीडीओ, सीओ, पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी और पत्रकार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >