Bokaro News : पिंड्राजोरा में कलश यात्रा के साथ संकीर्तन शुरू

Bokaro News : पिंड्राजोरा में कलश यात्रा के साथ संकीर्तन शुरू हुआ.

पिंड्राजोरा गांव स्थित शिव मंदिर प्रांगण में श्री श्री 1008 पांच दिवसीय 24 प्रहर नवकुंज हरिनाम संकीर्तन सोमवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ. सोलह आना दिगर और नव युवक संघ के तत्वावधान में इसका आयोजन किया जा रहा है. कलश यात्रा 301 युवतियां व महिलाएं शामिल हुईं और गवाई नदी पहुंच कर विधि-विधान से पूजा की. इसके बाद कलशों में जल भरा गया और कलश यात्रा मंदिर प्रांगण पहुंची. यहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलशों की स्थापना की गयी. कलश यात्रा में मुखिया कृष्ण पद महतो, पूर्व मुखिया गोरा चंद महतो, डॉ जयदेव कुमार, पंसस किशोर कुमार, उप मुखिया राजकुमार गोप, गणेश तिवारी, धीरेंद्र नाथ तिवारी, संतोष कुमार, उमेश चंद्र महतो आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >