बीटीपीएस प्रबंधन की ओर से बांटे गये जूट के थैले

बीटीपीएस प्रबंधन की ओर से बांटे गये जूट के थैले

बोकारो थर्मल. बीटीपीएस प्रबंधन की ओर से स्वच्छता जागरूकता पखवाड़ा के तहत बुधवार को स्थानीय थाना चौक में दुकानदारों और राहगीरों के बीच जूट के थैले बांटे गये. मौके पर एचओपी आनंद मोहन प्रसाद ने लोगों से पॉलीथिन की जगह कपड़े या कागज के थैले का उपयोग करने की अपील की. कहा कि पॉलीथिन पर्यावरण के लिए काफी घातक है. इस अवसर पर डीजीएम बीजी होलकर, एचआर के सहायक प्रबंधक एसए अशरफ, सीएसआर के कार्यपालक सुनील कुमार, शाहिद इकराम, राजदेव सिंह, शिवचरण, बच्चू घांसी, बिनोद भाटिया, मो खालिद, अर्जुन साव, अनिल सिंह, ललन कुमार, हरपाल सिंह, मेहिलाल प्रजापति आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >