होली से पहले झुमरा पहाड़ के जंगल में लगी आग, ग्रामीणों की बढ़ी चिंता

Jungle Fire in Jharkhand: बोकारो जिले के झुमरा पहाड़ पर आग लग गयी है. आग तेजी से फैल रहा है. स्थानीय लोगों की मदद से इसे बुझाने की कोशिश शुरू हो गयी है.

Jungle Fire in Jharkhand| ललपनिया (बोकारो), नागेश्वर : बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड में पचमों पंचायत के तेनुघाट वन क्षेत्र के झुमरा पहाड़ के जंगल में आग लग गयी है. इसने ग्रामीणों को परेशान कर दिया है. अगर वन विभाग ने जल्द आग पर काबू नहीं पाया, तो बड़े पैमाने पर वन संपदा का नुकसान होने की आशंका है. आग जमनी जरा और सरैया पानी के जंगल में लगी है. बुधवार को लगी आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया. आग घने जंगल की ओर बढ़ रहा है, जिसने ग्रामीणों और वन विभाग दोनों की चिंता बढ़ा दी है.

दूर से दिख रही झुमरा पहाड़ पर लगी आग. फोटो : प्रभात खबर

आग नहीं बुझी, तो जंगल में बसे गांव पर आ जायेगा संकट

ग्रामीणों ने कहा है कि अगर समय पर आग को नहीं बुझाया गया, तो पूरा झुमरा पहाड़ इसकी चपेट में आ जायेगा. जंगल में बसे गांव के लोग संकट में आ जायेंगे. आग लगने के बाद जमनी जरा गांव के आधा दर्जन युवक उसे बुझाने में जुट गये हैं. उनका कहना है कि हमलोग घर में बकरी पालन करते हैं. घर में मवेशी भी हैं. जंगल की आग नहीं बुझी, तो चारागाह खत्म हो जाएगा. कीमती लकड़ियों के साथ-साथ जंगली बांस भी बर्बाद हो जायेंगे.

आग बुझाने की कोशिश शुरू. फोटो : प्रभात खबर

आग बुझाने में जुटे हैं स्थानीय लोग और वनकर्मी

ग्रामीणों ने कहा कि अपने स्तर से वे लोग जंगल में लगी आग को बुझाने में जुटे हुए हैं. उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले भी झुमरा पहाड़ के इलाके में जंगल में आग लगी थी. तब ग्रामीणों के सहयोग से उस पर काबू पा लिया गया था. वन विभाग के कर्मचारियों ने रात-दिन की मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया था.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: 17 साल की उम्र में अमन साव ने थामी थी बंदूक और जेल से चलाया साम्राज्य, सोशल मीडिया पर डालता था हत्या का वीडियो

बोकारो और हजारीबाग वन क्षेत्र में आते हैं झुमरा पहाड़ के जंगल

जंगल में आग लगने के बारे में जब वनकर्मियों से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि झुमरा पहाड़ बहुत बड़ा क्षेत्र है. बोकारो और हजारीबाग दोनों जिले के इलाके इस क्षेत्र में आते हैं. झुमरा पहाड़ पर आग लगने की सूचना मिलने के बाद दोनों वन क्षेत्र के कर्मी अलर्ट हैं. आग को जल्द नियंत्रित कर लिया जायेगा.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आग बुझाने में वन विभाग की मदद कर रहे हैं स्थानीय लोग

ग्रामीणों की सूचना पर तेनुघाट वन क्षेत्र के वनरक्षी के अलावा अन्य कर्मी आग बुझाने मे जुट गये हैं. वनकर्मियों की स्थानीय लोग भी मदद कर रहे हैं. इनके नाम विश्वनाथ महतो, मेघलाल महतो, अनिल कुमार, कामेश्वर सुजीत कुमार, अजय, प्रमोद, छत्रु, टेकलाल, टिकेश्वर, विकास व अन्य शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें

13 मार्च को कहां है सबसे सस्ता सिलेंडर, आपके यहां कितना है 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर का दाम, यहां देखें

बाबाधाम में कब है होली? कब होगा होलिका दहन? बाबा मंदिर में कैसे मनती है होली? पढ़ें विस्तार से

Holi 2025| खास है सरायकेला की होली, भक्तों संग रंग-गुलाल खेलने घर-घर दस्तक देते हैं राधा-कृष्ण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >