Bokaro News : हड़ताल की तैयारी को लेकर संयुक्त मोर्चा की बैठक

Bokaro News : संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा ढोरी एरिया की बैठक मंगलवार को एरिया कार्यालय में हुई.

फुसरो, संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा ढोरी एरिया की बैठक मंगलवार को एरिया कार्यालय में हुई. अध्यक्षता इंटक नेता हरेंद्र सिंह व संचालन एटक नेता जवाहरलाल यादव ने किया. 20 मई को चार श्रम कोड के विरोध में आहूत हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति बनायी गयी. कोलियरियों में पिट मीटिंग कर मजदूरों को चार मजदूर संहिता से होने वाले नुकसानों को बताया जायेगा. संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की ओर से 16 मई को ढोरी एरिया एकाउंट ऑफिस, 17 को एसडीओसीएम परियोजना, 18 को ढोरी खास के 4,5,6 एवं 7, 8 इंकलाइन और 19 मई को एएडीओसीएम परियोजना के 12 नंबर वर्कशॉप में पिट मीटिंग की जायेगी. 19 मई की शाम को मशाल जुलूस पुराना बीडीओ ऑफिस ढोरी से बैंक मोड़ फुसरो तक निकाला जायेगा. बैठक में इंटक के हरेंद्र सिंह, शिवनंदन चौहान, बृजबिहारी पांडेय, जमसं के विकास सिंह, धीरज पांडेय, एटक के जवाहरलाल यादव, भीम महतो, सीटू के गोवर्धन रविदास, कुंजबिहारी प्रसाद, सीएमयू के आर उनेश, राजू भुकिया, आरकेएमयू के महारूद्र सिंह, जेसीएमयू के जयनाथ मेहता, मिथिलेश सिंह, झाकोमयू के बैजनाथ महतो आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >