Video: केंद्र से 1.36 लाख करोड़ बकाया दिलाने में करेंगे मदद, सरकार दे ब्रेकअप, बोले बाबूलाल मरांडी

Jharkhand Politics News: अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि झारखंड में चारों ओर भ्रष्टाचार है. उन्होंने कहा कि 1.36 लाख करोड़ रुपए के नाम पर झामुमो सरकार राजनीति कर रही है. उसे इसका ब्रेकअप देना चाहिए.

Jharkhand Politics News: झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि वह केंद्र सरकार से 1.36 लाख करोड़ रुपए बकाया दिलाने में हेमंत सोरेन सरकार की मदद करेंगे. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अगर केंद्र पर राज्य सरकार का 1.36 लाख करोड़ रुपए बनता है, तो उन्हें इसका ब्रेकअप देना चाहिए. विस्तृत जानकारी आम लोगों को भी देनी चाहिए. अगर वह ऐसा करती है, तो भाजपा भी केंद्र से पैसे लेने में उसकी मदद करेगी. वह मंगलवार को बोकारो में पत्रकारों से बात कर रहे थे.

‘1.36 लाख करोड़ रुपए पर राजनीति कर रही झामुमो सरकार’

इससे पहले, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा. कहा कि प्रदेश की झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) 1.36 लाख करोड़ रुपए पर सिर्फ राजनीति कर रहा है. उसे सिर्फ बयानबाजी करने की बजाय लोगों को यह बताना चाहिए कब का, किस-किस मद में कितना केंद्र सरकार पर बकाया है.

‘1.36 लाख करोड़ की विस्तृत जानकारी नहीं दे रही सरकार’

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सामान्य व्यक्ति भी किसी से बकाया मांगता है, तो देनदार व्यक्ति उससे डिटेल मांगता है. उन्होंने कहा कि सिर्फ बोल देने से कुछ नहीं होता. उन्होंने कहा कि सरकार बजट पेश करती है, तो यह बताती है कि किस मद में कितनी राशि का आवंटन हुआ है. सरकार पर कितना उधार है. सरकार खर्च के लिए पैसे कहां से लाएगी. उसे कितना केंद्रीय अनुदान मिलेगा. 1.36 लाख करोड़ मांगने वाली सरकार इसकी विस्तृत जानकारी नहीं दे रही.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आंकड़े जारी करे सरकार, हम करेंगे मदद – बाबूलाल मरांडी

भाजपा नेता ने कहा कि झारखंड की सरकार हर दिन योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए विज्ञापन देती रहती है. एक दिन बकाया 1.36 लाख करोड़ रुपए के बारे में भी विस्तार से जानकारी देते हुए विज्ञापन प्रकाशित करवाये. उन्होंने कहा कि अगर सरकार आंकड़े जारी कर देगी, तो भाजपा भी उसकी मदद करेगी.

भ्रष्टाचार राज्य का सबसे बड़ा मुद्दा – बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार से आम आदमी प्रभावित हो रहा है. सही काम कराने के लिए भी पैसे देने पड़ रहे हैं. अपनी पुश्तैनी जमीन के लिए भी पदाधिकारियों को पैसे देने पड़ रहे हैं. अंचल कार्यालयों में प्रति एकड़ जमीन के म्यूटेशन के लिए रिश्वत की दरें निर्धारित हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बच्चों के भविष्य से भी खिलवाड़ कर रही है.

बाबूलाल मरांडी ने पीएम मोदी और रेल मंत्री का जताया आभार

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्रीय बजट में झारखंड की रेल परियोजनाओं के लिए 7 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार भी व्यक्त किया. कहा कि केंद्र सरकार झारखंड में रेल सेवा को सुगम बनाने और यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास कर रही है.

इसे भी पढ़ें

मोबाईल फोन के रेडिएशन से कैंसर का खतरा, विश्व कैंसर दिवस पर बोले स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी

Palamu Crime News: दुकान से मोबाईल चोरी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 28 एंड्रॉयड फोन बरामद, एक गिरफ्तार

Indian Railways News: महाकुंभ जाने वालों की बल्ले-बल्ले, रांची से चलेगी स्पेशल ट्रेन

4 फरवरी को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का गैस सिलेंडर, यहां जानें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >