बोकारो संत जेवियर स्कूल के पास सटे जंगल से मिला अज्ञात युवक का अधजला शव, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

फिलहाल मृतक कौन है ? कहां का रहने वाला है और उसकी मौत कैसे हुई इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पायी है. फिलहाल शव को देखकर हत्या की अशंका जतायी जा रही है. पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि अगर उसकी हत्या हुई है तो किसने और क्यों की है. सिटी डीएसपी ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि शव अभी तक अज्ञात है. पुलिस पास में रहने वाले लोगों से पूछताछ कर शव के बारे में पता लगाने में जुटी हुई है.

Jharkhand News, Bokaro News बोकारो : शहर के सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत संत ज़ेवियर स्कूल के बाउंड्रीवाल से सटे जंगल में एक युवक की अधजली लाश बरामद हुई है. मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. मौत के कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है. शव बुरी तरह जला हुआ है. मौके पर सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया.

फिलहाल मृतक कौन है ? कहां का रहने वाला है और उसकी मौत कैसे हुई इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पायी है. फिलहाल शव को देखकर हत्या की अशंका जतायी जा रही है. पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि अगर उसकी हत्या हुई है तो किसने और क्यों की है. सिटी डीएसपी ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि शव अभी तक अज्ञात है. पुलिस पास में रहने वाले लोगों से पूछताछ कर शव के बारे में पता लगाने में जुटी हुई है.

डीएसपी ने बताया जांच के दौरान पता चला है कि मृतक अपने साथियों के साथ घटनास्थल पर बैठकी कर रहा होगा. उसी दौरान उनका किसी बात को लेकर विवाद हो गया और जिसमें उसकी हत्या कर दी गयी, लेकिन पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है. इसके अलावा फॉरेंसिक और दूसरे वैज्ञानिक पद्धति से भी साक्ष्य जुटाया जा रहा है.

Posted By : Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >