Jharkhand Monsoon Session LIVE : झारखंड विधानसभा में बीजेपी ने की नियोजन नीति रद्द करने की मांग

रांची न्यूज : झारखंड विधानसभा में हंगामे के बीच 4,684.93 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश हुआ. वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने अनुपूरक बजट पेश किया. इसके पहले बीजेपी विधायकों ने विधानसभा में नमाज के लिए कमरा आवंटन का विरोध किया और सदन में जय श्री राम का जयघोष किया.

Live Updates
2:56 PM. 6 Sept 21 2:56 PM. 6 Sept

नियोजन नीति रद्द करने की मांग

झारखंड विधानसभा में जब 2 बजे के बाद सदन की कार्यवाही शुरू हुई, तो विपक्षी दल बीजेपी ने नियोजन नीति रद्द करने की मांग की. बीजेपी विधायकों का आरोप है कि सरकार निर्णय लेकर पलट गयी है.

2:56 PM. 6 Sept 21 2:56 PM. 6 Sept

पेश हुआ अनुपूरक बजट

झारखंड विधानसभा में हंगामे के बीच वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव ने 4,684.93 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया. इसके बाद सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी. बीजेपी विधायकों ने नमाज के लिए कमरा आवंटन का जमकर विरोध किया. इससे सदन की कार्यवाही काफी देर के लिए बाधित रही. स्पीकर रविंद्र नाथ महतो ने इन्हें समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे हंगामा करते रहे. इसी शोरगुल के बीच वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने अनुपूरक बजट पेश किया.

2:56 PM. 6 Sept 21 2:56 PM. 6 Sept

जय श्री राम, हर-हर महादेव का जयघोष

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन आज सोमवार को बीजेपी विधायकों ने सत्र शुरू होने से पहले ही ढोलक व झाल लेकर कीर्तन करना शुरू कर दिया. वे विधानसभा में नमाज के लिए कमरा आवंटन रद्द करने की मांग कर रहे थे. सदन कार्यवाही शुरू होने के बाद भी वे हंगामा करने लगे और जय श्री राम, हर-हर महादेव का जयघोष किया. स्पीकर के मना करने के बाद भी वे नहीं माने.

11:57 AM. 6 Sept 21 11:57 AM. 6 Sept

वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने पढ़ा हनुमान चालीसा

झारखंड विधानसभा के बाहर वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने हनुमान चालीसा पढ़ा. उधर, बीजेपी के विधायकों ने ढोलक व झाल बजाकर नमाज के लिए कमरा आवंटन को लेकर विरोध दर्ज कराया.

11:57 AM. 6 Sept 21 11:57 AM. 6 Sept

मुख्यमंत्री प्रश्नकाल में विधायक सीएम से करेंगे सवाल

झारखंड विधानसभा में आज सोमवार को मुख्यमंत्री प्रश्नकाल भी होंगे. लंबे अंतराल के बाद सदन में मुख्यमंत्री प्रश्नकाल कार्यसूची में शामिल है. इस सत्र में विधायक मुख्यमंत्री से नीतिगत सवाल करेंगे.

11:57 AM. 6 Sept 21 11:57 AM. 6 Sept

विशेष चर्चा की हुईथी मांग

सोमवार को दूसरी पाली में कुछ खास विधायी कार्य नहीं थे. ऐसे में ज्वलंत विषय पर विशेष चर्चा कराये जाने की मांग पक्ष-विपक्ष की ओर से हुई थी.

11:57 AM. 6 Sept 21 11:57 AM. 6 Sept

महंगाई व रोजगार पर विशेष चर्चा

आज सोमवार को दूसरी पाली में महंगाई व रोजगार पर विशेष चर्चा होगी. अगले दिन यानी सात सितंबर को अनुपूरक पर विशेष चर्चा होगी. कार्यमंत्रणा समिति की तीन सितंबर को हुई बैठक में पक्ष-विपक्ष ने इस विषय पर चर्चा के लिए सहमति बनायी थी.

11:57 AM. 6 Sept 21 11:57 AM. 6 Sept

नमाज के लिए कमरा आवंटन का विरोध

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से पहले ही बीजेपी के विधायकों ने नमाज के लिए कमरा आवंटन को लेकर विरोध करना शुरू कर दिया. ढोलक व झाल बजाकर विधायकों ने ये आवंटन रद्द करने की मांग की. इस मौके पर बीजेपी विधायक विरंची नारायण, समरी लाल, मनीष जायसवाल, अमर कुमार बाउरी, शशिभूषण मेहता समेत अन्य विधायक मौजूद थे.

11:57 AM. 6 Sept 21 11:57 AM. 6 Sept

Jharkhand Assembly Monsoon Session LIVE, रांची न्यूज : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन आज सोमवार को विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश किया जायेगा. राज्य सरकार सदन में 5000 करोड़ रुपये के आसपास का अनुपूरक बजट पेश कर सकती है. वित्तीय वर्ष 2021-2022 का यह पहला अनुपूरक बजट होगा. मुख्यमंत्री प्रश्नकाल में विधायक मुख्यमंत्री से नीतिगत सवाल करेंगे. इधर, बीजेपी विधायकों ने नमाज के लिए कमरा आवंटन को लेकर विरोध करना शुरू कर दिया है.

11:12 AM. 6 Sept 21 11:12 AM. 6 Sept

Posted By : Guru Swarup Mishra

मुख्य बातें

रांची न्यूज : झारखंड विधानसभा में हंगामे के बीच 4,684.93 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश हुआ. वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने अनुपूरक बजट पेश किया. इसके पहले बीजेपी विधायकों ने विधानसभा में नमाज के लिए कमरा आवंटन का विरोध किया और सदन में जय श्री राम का जयघोष किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >