चंदनकियारी में तीसरी झारखंड राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का समापन, चार खिलाड़ी बने बेस्ट एथलीट

चंदनकियारी में आयोजित तीसरी झारखंड राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का समापन हुआ. लातेहार, रांची और हजारीबाग की टीमों ने किया शानदार प्रदर्शन.

चंदनकियारी. स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स चंदनकियारी में आयोजित दो दिवसीय तीसरी झारखंड राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का बुधवार को समापन हो गया. प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से पहुंचे युवा एथलीटों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में दमदार प्रदर्शन किया. विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला.

बालक अंडर-18 वर्ग में लातेहार की टीम 22 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन बनी, जबकि रांची की टीम 18 अंकों के साथ उपविजेता रही. बालक अंडर-20 वर्ग में रांची ने 31 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया. बोकारो की टीम 18 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही.

बालिका अंडर-18 वर्ग में हजारीबाग ने 26 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता, जबकि बोकारो 18 अंकों के साथ उपविजेता रहा. बालिका अंडर-20 वर्ग में रांची 35 अंकों के साथ विजेता और बोकारो 27 अंकों के साथ उपविजेता बना. प्रतियोगिता के दौरान डीसी अजय नाथ झा फोन पर प्रशिक्षकों से जानकारी लेते हुए आयोजन की मॉनिटरिंग करते रहे.

चार खिलाड़ियों को मिला बेस्ट एथलीट का खिताब

प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले चार खिलाड़ियों को बेस्ट एथलीट चुना गया. बालक अंडर-18 वर्ग में रांची के रिशु राज, बालक अंडर-20 वर्ग में रांची के दीपक मुंडा, बालिका अंडर-18 वर्ग में पूर्वी सिंहभूम की ममता मेरी मुर्मू और बालिका अंडर-20 वर्ग में बोकारो के चंदनकियारी की अनामिका उरांव को बेस्ट एथलीट का खिताब मिला.

ये भी पढ़ें: दो सदस्यीय कमेटी पहुंची कस्तूरबा विद्यालय, छात्रा के बाउंड्री फांदने के मामले की जांच शुरु

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर जोर

समापन समारोह में जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा, चंदनकियारी बीडीओ अजय कुमार, झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सीडी सिंह, सचिव एसके पांडे, कोषाध्यक्ष आशीष झा, मुख्य प्रशिक्षक अशोक महतो, टेक्निकल कमेटी के चेयरमैन अनवर हुसैन, गुमला जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव प्रभात रंजन तिवारी, बोकारो जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव गंगाधर प्रसाद, साहेबगंज जिला के कोच योगेश यादव, चंदनकियारी प्रशिक्षक आशु भाटिया, जनप्रतिनिधि विकास मोदक, लातेहार एथलेटिक्स संघ की सचिव अनुभा खाखा, कोच आलोक सिंह, गोड्डा एथलेटिक्स संघ के सचिव पुनीत कुमार, चंदनकियारी के खेल मित्र प्रदीप चक्रवर्ती समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dharmanath kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >