Jharkhand Crime News : झारखंड में एक बार फिर मानवता शर्मसार, पुलिया के नीचे कार्टून में मिला नवजात बच्चे का शव, जांच में जुटी पुलिस

Jharkhand Crime News, बोकारो न्यूज (मुकेश झा) : झारखंड के बोकारो जिले में एक बार फिर मानवता शर्मसार हुई है. हरला थाना क्षेत्र में एक पुलिया के नीचे से नवजात बच्चे के शव को बरामद किया गया है. स्थानीय लोगों ने नजर पड़ने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और नवजात बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र के वास्तेजी जाहेर थान के समीप पुलिया के नीचे नवजात शिशु का शव बरामद हुआ है. देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि नवजात शिशु एक से 2 दिन का था. पुलिया के अंदर नाले में कार्टून में हरे कपड़ा में लपेट कर फेंका हुआ था. स्थानीय लोगों की बच्चे के शव पर नजर पड़ी. इसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी.

Also Read: तारापीठ से पूजा कर लौट रहे झारखंड के तीर्थयात्रियों की गाड़ियां हुईं अनियंत्रित, दो लोगों की मौत, पांच घायल

स्थानीय लोगों ने हरला थाना पुलिस को इस मामले की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबाीन में जुटी. पुलिस ने नवजात शिशु के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Also Read: Jharkhand Crime News : झारखंड में तस्करी के खिलाफ पुलिस को मिली सफलता, 22 क्विंटल से अधिक डोडा जब्त, राजस्थान के दो तस्कर समेत छह गिरफ्तार

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >