सोहराय पर्व पर गांवों में जागरण की है परंपरा, दिवाली के बाद बोकारो के आदिवासी नहीं मनाते सोहराय

बासुदेव यादव कहते हैं कि सोहराय गीत‌ गाते हैं. नृत्य भी करते हैं. टोली बनाकर गांव-गांव में जाकर नाचते और गाते हैं, जागरण करते हैं. जागरण के लिए जब लोग ढोल-मांदर बजाते हुए गांव में पहुंचते हैं, तो ग्रामीण खासकर किसान उनका दिल खोलकर स्वागत करते हैं.

झारखंड के हर पर्व-त्योहार में गीत-संगीत का समावेश है. ढोल-मांदर-नगाड़ा की थाप पर लोग नाचते और गाते हैं. दीपावली (Deepawali) के बाद सोहराय पर्व (Sohrai Festival) मनाया जाता है. यह पर्व मवेशियों और उसकी रक्षा करने वालों को समर्पित है. झारखंड (Jharkhand News) की अलग-अलग जनजातियां अलग-अलग नाम से इस पर्व को मनाती है. संथाली सोहराय मनाते हैं, तो कुड़मी समुदाय के लोग बांदना पर्व मनाते हैं. नाम भले अलग-अलग हों, लेकिन पर्व के रीति-रिवाज लगभग एक जैसे ही हैं. सोहराय और बांदना (Bandana Festival) दोनों ही पर्व में जागरण होता है.

झारखंड में हर्षोल्लास के साथ मनता है सोहराय पर्व

दीपावली के बाद सोहराय पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. टोली बनाकर ग्रामीण निकलते हैं. मांदर और ढोल की थाप पर सोहराय गीत‌ (Sohrai Song) गाते हैं. मिलकर नृत्य करते हैं. बोकारो जिला (Bokaro District) के गोमिया प्रखंड (Gomia Block) के बिरसा गांव (Birsa Village) में लोग अभी से नाचने-गाने लगे हैं. इसी गांव के बासुदेव यादव कहते हैं कि उनके पूर्वज सोहराय पर्व (Sohrai Parv) मनाते रहे हैं.

Also Read: दिवाली के बाद झारखंड में मनेगा सोहराय व बांदना पर्व, आदिवासी बहुल गांव दे रहे स्वच्छता का संदेश, PICS

टोली बनाकर गांव-गांव में जाकर नाचते-गाते हैं

बासुदेव कहते हैं कि सोहराय गीत‌ गाते हैं. नृत्य भी करते हैं. टोली बनाकर गांव-गांव में जाकर नाचते और गाते हैं, जागरण करते हैं. जागरण के लिए जब लोग ढोल-मांदर बजाते हुए गांव में पहुंचते हैं, तो ग्रामीण खासकर किसान उनका दिल खोलकर स्वागत करते हैं. बासुदेव यादव का कहना है कि सोहराय गीत में ग्रामीणों का दर्द छिपा होता है.

युवा पीढ़ी पर हावी हो रही पश्चिमी सभ्यता

ऐसा देखा गया है कि हाल के दिनों में जब युवा पढ़-लिख गये हैं, तो उन पर पश्चिमी सभ्यता हावी होने लगी है. ऐसे में पारंपरिक गीत और नृत्य से लोग दूर हो रहे हैं. लेकिन, वे अपनी कला और संस्कृति को विलुप्त नहीं होने देंगे. उन्हें अपने पुरखों से यह विरासत में मिली है. वह भी अपने बच्चों को यह विरासत सौंपेंगे. उन्हें इसके महत्व के बारे में बतायेंगे, ताकि वे भी अपनी जड़ों से जुड़े रहें.

Also Read: Sohrai Festival: सरायकेला-खरसावां के राजनगर में 5 दिन मनता है सोहराय पर्व, जानें इसकी विशेषता और परंपरा

बोकारो का आदिवासी दिवाली के बाद नहीं मनाता सोहराय

बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड में आदिवासी समाज के लोग दीपावली के बाद सोहराय पर्व नहीं मनाते. ये लोग मकर संक्रांति (जनवरी) के समय सोहराय मनाते हैं. लेकिन, ग्वाला यानी यादव, महतो, कोइरी व अन्य जाति के लोग बड़े धूमधाम से सोहराय मनाते हैं. लोग गांव-गांव घूमते हैं. मांदर-ढोल बजाते हैं और गीत गाकर जागरण करते हैं.

रिपोर्ट- नागेश्वर, गोमिया, बोकारो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >