Bokaro News : सीटीपीएस निर्मित दो स्नान घाटों का उद्घाटन

Bokaro News : सीटीपीएस प्रबंधन की ओर से सीएसआर के तहत निर्मित दो स्नान घाटों का उद्घाटन सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने किया.

चंद्रपुरा, सीटीपीएस प्रबंधन की ओर से सीएसआर के तहत चंद्रपुरा प्रखंड के गोसाईंडीह और मंगलडाही गांव के बीच निर्मित दो स्नान घाटों का उद्घाटन शुक्रवार को गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने किया. समारोह के संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि डीवीसी अपनी बिजली से समाज और देश के विकास में अहम भूमिका निभा रहा है. इसकी मजबूती के लिए हम सभी को मिलकर पहल करनी चाहिए. सीटीपीएस के वरिष्ठ महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान विजया नंद शर्मा ने कहा कि डीवीसी समाज के उत्थान के लिए हमेशा प्रयासरत है. मौके पर मुखिया रेखा देवी, आजसू नेता मनोज दास, बिगन महतो, अरविंद पांडेय, संतोश महतो, जैली महतो, झामुमो नेता जदू महतो, सीएसआर विभाग के सहायक प्रबंधक श्रीवत्स, अक्षय कुमार, प्रफुल्ल भंडारी, भरत महतो, सोनू आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >