अभियान चलाकर अवैध निर्माण किया गया ध्वस्त

बीएसएल : सेक्टर छह में नगर सेवा ने चलाया अभियान

बोकारो. बीएसएल की जमीन पर कब्जा कर निर्माण करने वालों के खिलाफ बुधवार को अभियान चलाया गया. इस दौरान अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया. सेक्टर छह सी व सेक्टर छह ए में जमीन कब्जा कर अवैध निर्माण किया जा रहा था. कहीं पक्के का मकान बन रहा था, तो कहीं जमीन को बांस-बल्ली से घेरा जा रहा था. नगर सेवा विभाग की सिक्यूरिटी विभाग ने सबको ध्वस्त कर दिया. सेक्टर छह में क्वार्टर नंबर 2292 के सामने अवैध निर्माण किया जा रहा था, जिसे तोड़ा गया. सेक्टर छह ए शॉपिंग सेंटर के पीछे ईंट का उपयोग कर पक्का रूम बन रहा था, इसे भी तोड़ा गया. सेक्टर छह: ए शॉपिंग सेंटर ठाकुर दुकान के सामने बांस-बल्ली का अवैध घेरा व ओपन सेट बना दिया गया था, जिसे दुबारा तोड़ते हुये फिर से नहीं बनाने की चेतावनी दी गयी. अभियान लगातार चलाया जा रहा है.

बोकारो संयुक्त ठेकेदार संघ का 21 जून को महाधरना

बोकारो. सेक्टर चार स्थित एक होटल में बुधवार को बोकारो संयुक्त ठेकेदार संघ ने प्रेस वार्ता की. संयोजक सुनील कुमार महतो ने कहा कि 21 जून के सेक्टर-04 गांधी चौक पर 11 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया जायेगा. कहा कि धरना के बाद भी बीएसएल प्रबंधन सकारात्मक वार्ता की पहल नहीं करती है, तो बड़ा आंदोलन के लिए बाध्य हो जायेंगे. मौके पर सह संयोजक जगदीश चौधरी, कमलेश राय, विजय झा, प्रमोद मिश्रा, अवधेश सिंह, जेपी सिंह, विनोद सिन्हा, एस एन सिंह, नवलेश कुमार, नितिन रंजन, दिनेश कुमार, अरविंद सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >