Bokaro News : रामनवमी में सरकारी व निजी अस्पतालों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश

Bokaro News : चार चिकित्सकों की विशेष टीम सदर अस्पताल इमरजेंसी में रहेगी तैनात

Bokaro News : संवाददाता, बोकारो. रामनवमी पूजा के दौरान आमलोगों को स्वास्थ्य सेवा निर्बाध गति से मिलती रहे. इसे लेकर सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की दो विशेष टीम बनायी. इसमें चार चिकित्सक व आठ स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहेंगे. टीम में शामिल चिकित्सक सदर अस्पताल इमरजेंसी कक्ष में सेवा देंगे. हर फोन कॉल के साथ मरीजों को भी अटैंड करेंगे. सीएस डॉ प्रसाद ने जिले के सभी 115 सरकारी अस्पताल व 69 निजी अस्पतालों को अलर्ट मोड में रहने का विशेष निर्देश जारी किया है. निर्देश में बताया है कि सड़क हादसे की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराये. किसी तरह की कोताही नहीं बरते. सदर अस्पताल के डीएस डॉ एनपी सिंह ने अस्पताल में विशेष स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर समीक्षा की. इमरजेंसी सेवा के लिए विशेष निर्देश चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को जारी किया. रात्रि सेवा में अस्पताल को सभी चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी को अलर्ट रहने को कहा है. विशेष इमरजेंसी सेवा 28 मार्च की सुबह तक बहाल रखी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >