Hemant Soren Gift: ललपनिया से बोकारो व रामगढ़ जिला के लोगों को सौगातें बांटेंगे हेमंत सोरेन

Hemant Soren Gift: झारखंड के मुख्यमंत्री आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत ललपनिया से बोकारो व रामगढ़ को करोड़ों की सौगातें बांटेंगे.

Hemant Soren Gift: बोकारो जिले के ललपनिया से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रामगढ़ एवं बोकारो जिले को सौगातें देंगे. ललपनिया के फुटबॉल मैदान में शुक्रवार को बोकारो व रामगढ़ जिला स्तरीय ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम में परिसंपत्तियों का वितरण करेंगे. साथ ही लाभुकों के बीच योजनाओं की स्वीकृति पत्र का वितरण भी करेंगे.

करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे हेमंत सोरेन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हेमंत सोरेन दोनों जिलों की करोड़ों रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लुगुबुरु घांटाबाड़ी धोरोमगढ़ के दोरबार चट्टानी स्थित पुनाय थान में पूजा-अर्चना भी करेंगे. कार्यक्रम और सीएम के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकीं हैं.

डीसी-एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा

गुरुवार की शाम को रामगढ़ के डीसी चंदन कुमार, एसपी रामगढ़ अजय कुमार और बोकारो के डीडीसी गिरिजा शंकर प्रसाद ने ललपनिया पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण लिया. कार्यक्रम स्थल में चीजों को व्यवस्थित करने संबंधित दिशा-निर्देश दिये. डी एरिया, ग्रीन रूम, मंच आदि का बारीकी से निरीक्षण किया. उन्होंने कई दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिये.

ऐतिहासिक होगा कार्यकर्म – योगेंद्र प्रसाद महतो

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष सह गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो, झामुमो के जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी भी पहुंचे. पंडाल, मंच, हैलीपेड आदि का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया. महतो ने कहा कि कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा. जिला प्रशासन द्वारा बेहतर तैयारी की गयी है.

इन अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

अपर नगर आयुक्त चास अनंत कुमार, एसडीओ बेरमो अशोक कुमार, एनडीसी रामगढ़ रवींद्र कुमार गुप्ता, डीएसओ शालिनी खलखो, बीडीओ गोमिया महादेव कुमार महतो, सीओ प्रदीप कुमार महतो सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे. कार्यक्रम को लेकर ललपनिया सहित आसपास के लोगों में खासा उत्साह है. पहली बार इतने व्यापक पैमाने पर हो रहे कार्यक्रम को लेकर इस क्षेत्र के लोग सरकार को धन्यवाद दे रहे हैं.

डीआइजी, एसपी भी पहुंचे ललपनिया

कार्यक्रम में सुरक्षा के मद्देनजर बोकारो के डीआइजी सुरेंद्र कुमार झा, एसपी पूज्य प्रकाश भी ललपनिया पहुंचे. हेलीपेड, मुख्य कार्यक्रम स्थल आदि का निरीक्षण किया. सुरक्षा पहलुओं पर रणनीति बनायी. डीआइजी श्री झा ने कई अहम दिशा-निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिये. उनके साथ एसडीपीओ बेरमो बीएन सिंह, इंस्पेक्टर महेश प्रसाद सिंह सहित विभिन्न थानों के थाना प्रभारी थे.

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ ललपनिया

कार्यक्रम को लेकर जगह-जगह बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गयी है. हर चौक-चौराहों पर पुलिस की डिप्लॉयमेंट है. संवेदनशील जगहों पर भी विशेष तौर पर पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गयी है. कई रास्तों को ब्लॉक किया गया है तो कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर दी गयी है. आइआरबी, झारखंड जगुवार, जिला पुलिस बल आदि की तैनाती की गयी है.

बैनर, होर्डिंग्स से पट गया ललपनिया

कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की ओर से मुख्य कार्यक्रम पंडाल के अंदर, बाहर पूरे परिसर, सड़कों के किनारे और अन्य स्थानों पर कार्यक्रम, योजनाओं और मुख्यमंत्री की तस्वीर वाले सैकड़ों बैनर, होर्डिंग्स लगाये गये हैं. इससे कार्यक्रम को व्यापक रूप मिल रहा है. बोकारो व रामगढ़ जिले के लाभुकों को मिलने वाली परिसंपत्तियों को भी सुसज्जित तरीके से रखवाया जा रहा था. करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन संबंधित शिलापट एक स्थान पर लगवाए जा रहे थे.

टीटीपीएस प्रबंधन भी कर रहा सहयोग

कार्यक्रम को लेकर टीटीपीएस प्रबंधन भी बढ़-चढ़ कर जिला प्रशासन को सहयोग कर रहा है. एमडी अनिल कुमार शर्मा अपने अधीनस्थ अधिकारियों को हर संभव सहयोग के लिए निर्देशित किये हुए हैं. करीब एक दर्जन अभियंता लगे हुए हैं. डीजीएम अशोक प्रसाद मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

Also Read

JMMSY: करम पर्व की पूर्व संध्या पर झारखंड की महिलाओं को हेमंत सोरेन देंगे 1000 रुपए

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार : 2 स्पेशल कैंप में आए 46 आवेदन, सभी पेंडिंग

Jharkhand Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >