हरला थाना टीम ने अवैध शराब के खिलाफ चलाया अभियान

हजारों की शराब बरामद, विक्रेता की तलाश में जुटी पुलिस

बोकारो. हरला थाना पुलिस की टीम ने इंस्पेक्टर अनिल कच्छप की अगुवाई में अवैध शराब के खिलाफ मंगलवार की रात अभियान चलाया. इस दौरान सेक्टर नौ बी के एक झोपड़ी से हजारों रुपये के विभिन्न ब्रांड के नकली अवैध शराब की 117 बोतल की खेप बरामद की. शराब तस्कर पुलिस पकड़ से दूर है. फिलहाल पुलिस की टीम तलाश में जुटी हुई है. हरला इंस्पेक्टर को जानकारी मिली की सेक्टर नौ बी के एक झोपड़ी से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी में कुछ लोग जुटे है. सूचना पाकर इंस्पेक्टर अपनी टीम के साथ उक्त जगह पर पहुंची. अवैध शराब बरामद की गयी. इसके बाद झोपड़ी के दरवाजे को खोलने का प्रयास किया गया. नहीं खुलने की स्थिति में सिटी डीएसपी आलोक रंजन को सूचना दी गयी. श्री रंजन के मौके पर पहुंचने के बाद दरवाजा खुला. शराब तस्कर की गिरफ्तारी के लिए हरला पुलिस की टीम लगातार छापेमारी में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >