बोकारो स्टील प्लांट बेचने की साजिश का आरोप, यूनियन ने किया प्रदर्शन

बोकारो इस्पात कामगार यूनियन ने केंद्र सरकार और प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। मजदूरों के बकाया एरियर और निजीकरण के विरोध में उठाई आवाज।

बोकारो इस्पात कामगार यूनियन ने बुधवार को 14 सूत्री मांग को लेकर एडीएम भवन के सामने प्रदर्शन किया. इसकी अध्यक्षता कृष्ण राम ने की. महामंत्री पीके पांडेय ने कहा केंद्र सरकार व प्रबंधन दोनों मिलकर बोकारो इस्पात संयंत्र को कॉर्पोरेट घराना को बेचने की साजिश कर रही है.

बोकारो इस्पात के मजदूरों का वेज रिवीजन का 39 महीनों का एरियर अभीतक भुगतान नहीं किया गया. ठेका मजदूर को 26000 हजार रूपया मिनिमम वेज नहीं मिल रहा है. गेट पास छीनकर कारखाने से बाहर कर दिया जाता है.

ठेका मजदूरों को बारह माह काम करने पर भी एक महीने का बोनस नहीं दिया जाता है. विस्थापित व आश्रित बच्चों के लिए नौकरी का दरवाजा बंद कर दिया गया है. एक तरफ मजदूरों की संख्या कम हो गई है, लेकिन दूसरी तरफ एप्रेंटिश पास किए नौजवानों को नौकरी नहीं दिया जा रहा है. मौके पर स्वयंबर पासवान, अब्दुल्ला, राजू, बीएम साहू, जीसी दास, शंकर मांझी, इब्राहिम राजा समेत अन्य मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By C p singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >