पर्यावरण संरक्षण, बाल अधिकार के क्षेत्र में गौतम सागर ने दिया उल्लेखनीय योगदान, राज्यपाल ने किया सम्मानित

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बोकारो के समाजसेवी गौतम सागर को पर्यावरण संरक्षण और बाल अधिकार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया।

जैनामोड़: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को रांची स्थित आंद्रे हाउस में आयोजित जलवायु अखाड़ा कार्यक्रम के दौरान बोकारो के समाजसेवी सह सहयोगिनी के निदेशक गौतम सागर को पर्यावरण संरक्षण, बाल अधिकार के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया.

सारथी नेटवर्क की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक सरयू राय सहित देशभर से आये विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत संस्थाओं के सदस्य उपस्थित थे. कार्यक्रम में जलवायु परिवर्तन, सुनिश्चित आजीविका व सतत विकास जैसे विषयों पर व्यापक चर्चा की गई. इस दौरान 43 सामाजिक संगठनों के प्रमुखों को राज्यपाल ने सम्मानित किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By C p singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >