गोमिया विधायक ने की मजदूरों के खाते में राशि भेजने की अनुशंसा

बेरमो : गोमिया के विधायक डॉ लंबोदर महतो ने मुख्यमंत्री के निर्देश के आलोक में मजदूरों के खाते में राशि भेजने की अनुशंसा की. उन्होंने इस बाबत बोकारो जिले के उप विकास आयुक्त को अपना अनुशंसा पत्र भेज दिया है. गोमिया विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले वैसे मजदूर जो लागू लॉकडाउन की वजह से देश […]

बेरमो : गोमिया के विधायक डॉ लंबोदर महतो ने मुख्यमंत्री के निर्देश के आलोक में मजदूरों के खाते में राशि भेजने की अनुशंसा की. ���न्होंने इस बाबत बोकारो जिले के उप विकास आयुक्त को अपना अनुशंसा पत्र भेज दिया है. गोमिया विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले वैसे मजदूर जो लागू लॉकडाउन की वजह से देश के अलग-अलग राज्यों में फंसे हुए हैं, उन्हें एक-एक हजार रुपए की सहायता प्राप्त हो सकेगी. ऐसे मजदूरों की संख्या हजारों में है.

हांलांकि, गोमिया विधानसभा क्षेत्र के मजदूरों को एक हजार नहीं बल्कि दो-दो हजार की सहायता राशि प्राप्त हो सकेगी. ऐसा गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के सहयोग से हुआ है. उन्होंने अपने कोष से प्रति मजदूर एक हजार देने की बात कही है. इसको लेकर बोकारो जिले के उपायुक्त को अपनी अनुशंसा भेजने की बात भी कही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >