गोमिया विधानसभा क्षेत्र में बंटेगा 30 हजार मास्क : डॉ लंबोदर

कसमार : गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए विधानसभा क्षेत्र में 30 हजार मास्क का वितरण शुरू कर दिया है. बुधवार को प्रखंड के मंजूरा, खैराचातर, कसमार, सिंहपुर समेत अन्य पंचायतों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के बीच इसका वितरण किया. एक दूसरे से उचित दूरी बनाये रखने […]

कसमार : गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए विधानसभा क्षेत्र में 30 हजार मास्क का वितरण शुरू कर दिया है. बुधवार को प्रखंड के मंजूरा, खैराचातर, कसमार, सिंहपुर समेत अन्य पंचायतों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के बीच इसका वितरण किया. एक दूसरे से उचित दूरी बनाये रखने और लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करने की अपील की गयी. मंजूरा पंचायत में मुखिया नरेश महतो, शिशुपाल महतो, विनोद महतो, कुलदीप महतो, उमेश महतो, सुमित महतो आदि के नेतृत्व में वितरण हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >