Bokaro News : गोमिया के मजदूर की हैदराबाद में मौत

Bokaro News : गोमिया प्रखंड अंतर्गत चुटे पंचायत के खर्चाबेड़ा निवासी दिलीप मुर्मू (21 वर्ष) की मौत हैदराबाद में हो गयी.

ललपनिया, गोमिया प्रखंड अंतर्गत चुटे पंचायत के खर्चाबेड़ा निवासी लालजी मांझी के पुत्र दिलीप मुर्मू (21 वर्ष) की मौत हैदराबाद में तबीयत बिगड़ने से हो गयी. वह वहां मजदूरी करता था. दो माह पूर्व नौ अप्रैल को गांव के निकट वज्रपात से उसकी मां की मृत्यु हो गयी थी. मां की मौत के बाद वह रोजगार की तलाश में हैदराबाद गया था. शव सोमवार की शाम को गांव लाया गया़ पंचायत के मुखिया मो रियाज, पंसस अजय रविदास, वार्ड सदस्य शांति देवी, गांव के मांझी हडाम के समक्ष एलएनटी कंपनी की ओर से मुआवजा के रूप में मृतक के परिवार को 70 हजार रुपया दिया गया़ मुखिया ने श्रम विभाग से परिवार को मुआवजा देने की मांग की. गोमिया बीडीओ महादेव कुमार महतो ने कहा कि मृतक श्रम विभाग से निबंधित होगा तो विभाग द्वारा मुआवजा दिया जायेगा. प्रखंड स्तर से मृतक के परिवार को पारिवारिक लाभ दिलाया जायेगा.

एक माह में चुटे पंचायत के तीन प्रवासी मजदूरों की मौत

एक माह के अंदर चुटे पंचायत के तीन प्रवासी मजदूरों की मौत हो गयी है. इससे पहले दंडरा गांव के महावीर मांझी और जमुवाबेड़ा के करमा बास्के की मौत गुजरात में नदी में नहाने के दौरान डूबने से हो गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >