खटिया पर सिस्टम : गोमिया के हरैयाडीह की सड़क बदहाल, बीमार को खाट पर ले गयीं महिलाएं

Gomia News: झुमरा पहाड़ क्षेत्र में एंबुलेंस और चिकित्सा की सुविधा नहीं है. यहां के सामाजिक कार्यकर्ता व पचमो वन समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार पहाड़िया बीमार महिला को अन्य महिलाओं के साथ वाहन से रामगढ़ के एक निजी अस्पताल ले गये, जहां उसका इलाज चल रहा है. हरैयाडीह के ग्रामीणों ने बताया कि बलथरवा के पास वर्ष 2018 से पुल का निर्माण कार्य चल रहा है.

Gomia News| नागेश्वर, ललपनिया (बोकारो) : बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड की पचमो पंचायत का हरैयाडीह गांव. झुमरापहाड़ के निकट के इस गांव का संपर्क पथ बदहाल है. रात की कौन कहे, ग्रामीणों को दिन में भी पैदल चलने में परेशानी होती है. नतीजा गुरुवार को देखने को मिला. ग्रामीण सुरेंद्र महतो की पत्नी सुशीला देवी की तबीयत अलसुबह अचानक बिगड़ गयी. वह घर में बेसुध पड़ी थी. उस वक्त गांव में एक भी पुरुष मौजूद नहीं था. सभी खेती-बाड़ी या अन्य कार्य के सिलसिले में घरों से निकले थे. किसी तरीके से आस-पड़ोस की महिलाओं को सुशीला के बारे में पता चला.

महिलाओं ने आधा किलोमीटर तक ढोया महिला को

उन्होंने बलथरवा आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका अनिता कुमारी को सूचना दी. सेविका तुरंत महिला के घर पहुंचीं. गांव का रास्ता ठीक नहीं होने के चलते वहां तक वाहन नहीं आ सकता था. ऐसे में अनिता ने चार-पांच महिलाओं को बुलाया. महिलाएं बीमार सुशीला को चारपाई पर लेकर गांव से लगभग आधा किलोमीटर दूर बलथरवा गांव पहुंचीं. वहां से उसे रामगढ़ ले जाया गया. अस्पताल ले जाने वाली महिलाओं में मनवा देवी, विमला देवी, गीता देवी, बंधनी देवी, जीतवारी देवी थीं.

ऐसी है गांव की सड़क. फोटो : प्रभात खबर

झुमरा पहाड़ क्षेत्र में नहीं है एंबुलेंस और चिकित्सा सुविधा

झुमरा पहाड़ क्षेत्र में एंबुलेंस और चिकित्सा की सुविधा नहीं है. यहां के सामाजिक कार्यकर्ता व पचमो वन समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार पहाड़िया बीमार महिला को अन्य महिलाओं के साथ वाहन से रामगढ़ के एक निजी अस्पताल ले गये, जहां उसका इलाज चल रहा है. हरैयाडीह के ग्रामीणों ने बताया कि बलथरवा के पास वर्ष 2018 से पुल का निर्माण कार्य चल रहा है. सात साल होनेवाले हैं. इसके अलावा एक और पुल बलथरवा में काफी धीमी गति से बन रहा है. ग्रामीणों ने कहा कि बलथरवा से हरैयाडीह गांव तक की सड़क काफी खराब है. आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वित्त मंत्री के दौरे से जगी विकास की आस

पंचायत के मुखिया समेत अन्य जनप्रतिनिधियों को ग्रामीणों द्वारा जानकारी दी गयी, पर सड़क आज तक नहीं बनी. एक पखवारा पूर्व राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने झुमरा पहाड़ का दौरा कर चिकित्सा व्यवस्था व विकास की समीक्षा की थी. उन्होंने क्षेत्र में विकास में तेजी लाने की बात कही थी. इसके बाद झुमरा एक्शन प्लान पार्ट 2 को पुनर्जीवित करने के लिए परिमल फाउंडेशन व नीति आयोग ने 14 पंचायतों के 34 गांवों के विकास का जिम्मा लिया है. इसके तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, पीडीएस, पथ, आवास आदि कार्यों के लिए खाका तैयार किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें

सर गंगाराम अस्पताल पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की ली जानकारी

Latehar News: रांची के सिल्ली से रेस्क्यू कर लाये गये बाघ को पीटीआर में छोड़ा गया

505 करोड़ की बिरसानगर पीएम आवास योजना का हाल, 10 ब्लॉक के प्रथम तल में घुसा पानी

हाथियों के झुंड ने वेल्डर को कुचलकर मार डाला, महुआटांड़ के धरमपुर में निर्माणाधीन क्रशर में हुई घटना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >