कुरपनिया नागेश्वर नाथ शिव मंदिर में चल रहे श्री श्री अनंत शिव पंचायतन मारुति महायज्ञ के अंतिम दिन सोमवार की रात को भक्ति जागरण का आयोजन हुआ. बिहार के प्रसिद्ध बाल कलाकार आर्यन बाबू के भक्ति गीतों व भजनों पर लोग झूम उठे. कार्यक्रम में काफी संख्या में पहुंचे लोग पहुंचे. आर्यन बाबू ने बम-बम बोल रहा है काशी…., अवध में भइले बा जन्मवा….,ओढ़ के चुनरी…, माई ओ तू…, होली खेले रघुवीरा अवध में…. सहित कई भजन व गीत गाये. कार्यक्रम में पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडे, जिप सदस्य टीनू सिंह, मुखिया कविता सिंह के अलावे धनबाद से आये रणविजय सिंह ने आर्यन बाबू को चुनरी ओढ़ा कर सम्मानित किया. अतिथियों ने कहा कि इस बाल कलाकार ने अपनी प्रतिभा के बदौलत बिहार, झारखंड और यूपी के अलावा पूरे देश में अपनी पहचान बनायी है.
Bokaro News : आर्यन बाबू के गीतों पर झूमे लोग

Bokaro News : आर्यन बाबू के गीतों पर झूमे लोग
Copied link
Bokaro News : कुरपनिया में महायज्ञ के अंतिम दिन भक्ति जागरण का आयोजन हुआ.