Bokaro News : गिरिडीह सांसद ने लगाया जनता दरबार

Bokaro News : ऑन स्पॉट कई लोगों की समस्याओं का किया निदान

Bokaro News : गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने गुरुवार को आवासीय कार्यालय मकोली में जनता दरबार लगाया. इस दौरान उन्होंने आम जनता की समस्याएं सुनी. जनता दरबार में सीसीएल ढोरी, बीएंडके व कथारा प्रक्षेत्र में छोटे संवेदकों के लिए निविदा में भागीदारी, विस्थापित समस्या, सडक, बिजली, पेयजल, पीएम आवास, जॉब कार्ड, जमीन संबंधित मामले आये. सांसद ने संबंधित अधिकारियों से बात कर समस्याओं के निदान का निर्देश दिये. श्री चौधरी ने कहा कि कई मामले का निष्पादन किया गया. शेष मामलों का जल्द निष्पादन होगा. इसके लिए अधिकारियों से बात कर आवश्यक निर्देश दिये गये हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से संचालित विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जा रहा है. मौके पर जिप सदस्य नीतू सिंह, जिलाध्यक्ष सचिन महतो, केंद्रीय सचिव संतोष महतो, बुच्चू सिंह, सांसद प्रतिनिधि दीपक महतो, सुरेश महतो, फुसरो नगर अध्यक्ष महेश देशमुख, कमलेश महतो, मुखिया जैली महतो, नरेश महतो, कृष्णा कुमार, बीरू हरि, प्रकाश कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >