Bokaro News : गायत्री परिवार ने निकाली नशा मुक्ति रैली

Bokaro News : थारा में गायत्री परिवार की ओर से बुधवार को नशा मुक्ति रैली निकाली गयी.

कथारा. कथारा में गायत्री परिवार की ओर से बुधवार को नशा मुक्ति रैली निकाली गयी. रैली गायत्री ज्ञान मंदिर प्रांगण से निकली और कथारा मुख्य सड़क चौक होते हुए कथारा चार नंबर दुर्गा मंडप पहुंची और वापस मंदिर लौटी. इसके बाद यहां कार्यक्रम हुआ, जिसमें नशा से होने वाले नुकसान पर चर्चा की गयी. 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के मौके पर होने वाले कार्यक्रम तथा 12 जुलाई को रक्तदान शिविर के आयोजन के बारे जानकारी दी गयी. मौके पर चंद्रभूषण प्रसाद, हनुमान दयाल सिंह, लाल बाबू सिंह, जयप्रकाश विश्वकर्मा, सीताराम चौहान, जितेंद्र चौहान, झरी वर्णवाल, रामचंद्र सिंह, रामसेवक पांडेय, धीरज शर्मा, रीना सिन्हा, पुष्पा सिंह, फुलवा देवी, सुनीता चौहान, रेखा वर्णवाल, हेमिया देवी, कलावती देवी, कर्मी देवी, पुष्पा देवी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >