BSL Plant Gas Leak: बोकारो स्टील प्लांट में ‘गैस लीक’ से भगदड़, अफरा-तफरी के बीच 21 लोग अस्पताल में भर्ती, देखें VIDEO

बोकारो जिले में स्थित बोकारो स्टील प्लांट में 6 अप्रैल को गैस लीक के बाद अफरा-तफरी का माहौल था. लोग इधर-उधर भाग रहे थे. 21 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती हैं.

Bokaro Steel Plant Gas Leak|बोकारो, सुनील तिवारी : बोकारो के स्टील प्लांट में शनिवार (6 अप्रैल) को गैस लीक से अफरा-तफरी मच गई. कर्मचारी और अधिकारी को जैसे ही गैस लीक की सूचना मिली, सभी प्लांट से भागकर बाहर पहुंचे. कुछ देर तक प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. 21 कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

मिक्स्ड गैस पाइपलाइन में सुबह से हो रहा था मेंटेनेंस का काम

हालांकि, थोड़ी देर बाद हालात सामान्य हो गए. बताया गया कि बोकारो स्टील प्लांट के मिक्स्ड गैस पाइपलाइन, जिससे हॉट स्ट्रिप मिल के री-हीटिंग फर्नेस में गैस सप्लाई की जाती है, उसमें शनिवार सुबह पहले से ही तय प्रोग्राम के अनुसार मेंटेनेंस का काम चल रहा था. पाइपलाइन बंद था और इसमें कोई गैस नहीं थी.

इस वजह से बोकारो स्टील प्लांट के हॉट स्ट्रिप मिल तक फैला धुआं

मेंटेनेंस के तहत एक कंपेंसेटर भी चेंज किया जाना था, जिसके लिए पाइपलाइन में कटिंग व वेल्डिंग का काम हो रहा था. वेल्डिंग से निकलने वाली चिंगारी से पाइपलाइन के अंदर जमा नेप्था, सल्फर व अन्य ज्वलनशील सामग्री में आग लग गई और उससे धुआं निकलने लगा. पाइपलाइन के माध्यम से यह धुआं हॉट स्ट्रिप मिल तक फैल गया. इसकी वजह से अफरा-तफरी मच गई. दर्जनों ठेका मजदूर व कर्मी प्लांट के मेन गेट, सीजेड गेट सहित अन्य गेटों से बाहर निकल गए.

Also Read : BSL के ऑक्सीजन प्लांट में काम के दौरान दुर्घटना में ठेका मजदूर की मौत, यूनियन ने की नौकरी की मांग

प्रबंधन ने कहा : पाइपलाइन से नहीं हुई है किसी प्रकार की लीकेज

उधर, बीएसएल प्रबंधन ने कहा है कि पाइपलाइन से किसी प्रकार के गैस की लीकेज नहीं हुई है. घबराने की कोई बात नहीं है. आग बुझा दी गई है. वरीय अधिकारी साइट पर स्वयं मौजूद हैं. कोई कर्मचारी हताहत नहीं हुआ है.

Also Read : बोकारो के वेदांता इलेक्ट्रोस्टील प्लांट में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट, 4 मजदूर घायल

बोकारो जनरल हॉस्पिटल ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन

उधर, बोकारो जनरल अस्पताल की ओर से जारी एक मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि शनिवार को बोकारो इस्पात संयंत्र में धुआं के संपर्क में आने वाले कुल 21 कर्मचारियों, जिनमें कुछ संविदाकर्मी भी शामिल हैं, को एहतियात के तौर पर ऑब्जर्वेशन (निगरानी) के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी स्थिति सामान्य और स्थर है. डॉक्टर लगातार इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >