Bokaro News : बाइक से गिर कर एफसीओ घायल

Bokaro News : पेटरवार में बाइक से गिर कर वेस्ट बोकारो कोलियरी घाटो के एफसीओ घायल हो गये.

पेटरवार. पेटरवार में वन विभाग के मुख्य द्वार के पास बाइक से गिर कर वेस्ट बोकारो कोलियरी घाटो के एफसीओ अभिजीत रॉय (21 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गये. उनका दाहिना पैर फ्रेक्चर हो गया. घटना शनिवार शाम करीब पांच बजे की है. ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया गया. श्री रॉय बाइक से अपने घर चास मु थाना क्षेत्र के मामरकुदर जा रहे थे. घटना की जानकारी पुलिस ने उनके परिजनों को दी है.

दो सड़क दुर्घटनाओं में दंपति सहित चार लोग घायल

पेटरवार थाना क्षेत्र में दो सड़क दुर्घटना में दंपति सहित चार लोग घायल हो गये. पेटरवार-बोकारो पथ पर लुकैया अंसारी मोड़ के पास शनिवार को दिन 11 बजे दो बाइक की टक्कर हो गयी. एक बाइक में सवार चलकरी दक्षिणी पंचायत के रंगीनी गोडा निवासी बुधवा मांझी (58 वर्ष) और उनकी पत्नी लीलमुनि देवी (50 वर्ष) घायल हाे गये. दोनों पेटरवार शनिवार बाजार में मुर्गा बेचने आ रहे थे. 108 एम्बुलेंस से दोनों को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद बुधवा मांझी को सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया गया. इसके पूर्व शुक्रवार की रात साढ़े आठ बजे चंद्रपुरा गांव के पास निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर गिर कर बाइक सवार चंद्रपुरा गांव निवासी सूरज कुमार (28 वर्ष) और शिव पूजन कुमार (30 वर्ष) घायल हो गये. ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >