परम जी को याद करने से पारिवारिक समस्याओं का समाधान : सुशीला

परमजी का जन्मोत्सव मना, सेक्टर 1सी, आवास संख्या 181 में हुई विशेष प्रार्थना सभा

बोकारो. बोकारो में चैत्र रामनवमी पर बुधवार को श्रद्धालुओं ने परमजी का जन्मोत्सव मनाया. बुधवार की शाम सेक्टर 1सी, आवास संख्या 181 में विशेष प्रार्थना सभा हुई. पी थ्री वाई की मुख्य प्रचारक सुशीला सिंह ने कहा कि परम जी को याद करने से सभी प्रकार की पारिवारिक समस्याओं का समाधान होता है. प्रत्येक जाति, धर्म, गुरु परंपरा के लोग अपना धर्म मानते हुए पप्र व परम योग करके अपनी इच्छाएं पूर्ण कर रहे हैं. पप्र व परम योग से मनुष्य जीवन की सभी सुखद इच्छाएं पूर्ण होती हैं.

श्रीमती सिंह ने कहा : पप्र व परम योग से दु:ख, कष्ट से मुक्ति मिलती है, रोग निवारण होता है. लौकिक व अलौकिक लाभ प्राप्त होते हैं. मानसिक शांति, आध्यात्मिक अनुभव, ईष्ट दर्शन परिवार में सुख शांति व स्नेह ये सभी अलौकिक लाभ के अतंर्गत आते हैं. वहीं, लौकिक लाभ के तहत पारिवारिक सुख-शांति, विवाह, संतान प्राप्ति, नौकरी संबंधी, प्रमोशन, ट्रांसफर, व्यापार, राजनीति, असाध्य रोगों, मानसिक रोग व शारीरिक रोग से निवारण आदि आते हैं. पप्र योग करने में मात्र दो मिनट का समय लगता है.

श्रद्धालुओं को 11 पवित्र सूत्रों की जानकारी दी

श्रीमती सिंह ने कहा कि परम जी ने समाज को पाप, दु:ख, कष्ट, रोग आदि से मुक्ति के लिए 11 पवित्र सूत्र वरदान स्वरूप दिये हैं. शिविर में पप्र से लाभ लेने के लिए श्रद्धालुओं को 11 पवित्र सूत्रों की जानकारी दी गयी. परम योग के लिए जाति व धर्म की बाध्यता नहीं है. परम जी की कृपा से उनका ध्यान करने वालों के दु:खों का नाश होता है. एनकेपी सिंह, शशि प्रकाश, ओम प्रकाश, मोहित राज, यश आनंद, काजल सिंह, प्रीति सिंह, मनु कुमार, आशा रानी, श्वेता श्रीवास्तव, प्रमीला मिश्रा आदि श्रद्धालु उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >