Bokaro News : भाईचारे के साथ होली व रमजान मनाने पर जोर

Bokaro News : त्योहारों काे लेकर रविवार को कई थानों में शांति समिति की बैठक हुई़

चंद्रपुरा. रविवार को कई थानों में शांति समिति की बैठक हुई़ चंद्रपुरा थाना में हुई बैठक में बीडीओ ईश्वर दयाल महतो ने कहा कि रमजान में मुस्लिम समुदाय व होली में हिंदू समुदाय के लोग सहिष्णुता का परिचय देंगे. थाना प्रभारी अमन कुमार ने कहा कि पर्व को लेकर पुलिस चौकस रहेगी और हुड़दंगियों और सोशल मीडिया पर नजर रहेगी. बैठक में जिप सदस्य नीतू सिंह्र मुखिया अनुग्रह नारायण सिंह, युगल महतो, विद्यानंद ननकुलियार, मंटू महथा, कृष्णा सिंह सहित प्रवीण पांडेय, मो फकरूद्दीन, गणेश तिवारी, इस्लाम अंसारी, धीरेंद्र हजाम, रवींद्र गिरि, शिव शंकर महतो, मो जुबेर, कुर्बान, मो जमाल आदि उपस्थित थे. संचालन मो समीद ने किया.

दुगदा.

दुगदा थाना में बैठक थाना प्रभारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में हुई. उन्होंने कहा कि सभी समुदाय की भावना का ध्यान रखें. होली में जबरदस्ती किसी को रंग न लगायें. अश्लील गाने नहीं बजाना है. हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी. बैठक में जिप सदस्य संतोष कुमार पांडेय, कांग्रेस नेता संतन सिंह, कांग्रेस के चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष प्रभुदयाल सिंह, समाजसेवी मंटू महथा, अच्छेवर गुप्ता, सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण प्रसाद, ब्रह्मदेव हेंब्रम, रंजीत वर्णवाल, कमलेश दसोंधी आदि थे.

तेनुघाट.

तेनुघाट ओपी में शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने की. उन्होंने कहा कि होली सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाये. संवेदनशील इलाकों में पुलिस रहेगी. बैठक में एसआइ मनोज तिर्की, नारायण प्रजापति, मो अख्तर हुसैन, मुन्ना श्रीवास्तव, राजेश कुमार, अजीत कुमार पांडेय, मिथुन चंद्रवंशी, विंदा देवी, राजू महतो, रिजवान अंसारी, सेवा गंझू, गंगा तुरी, वारिस आलम, जयलाल तुरी, जुनैद अख्तर, झरी तुरी, इसराफिल अंसारी, इम्तियाज अंसारी, रामचन्द्र यादव, कौशर हाशमी थे.

महुआटांड़.

महुआटांड़ थाना में बैठक थाना प्रभारी रंजीत यादव की अध्यक्षता में हुई. कहा कि यह त्योहार आपसी मनमुटाव, मनभेद को दूर करने और सद्भाव, सौहार्द के साथ एकता का संदेश देते है. हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखी जायेगी. बैठक में धवैया मुखिया तेजलाल महतो, कंडेर मुखिया भानु कुमारी मोदी आदि थे.

गोमिया.

गोमिया थाना में हुई बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौड़े ने की. वक्ताओं ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों को सजग रहना है. गोमिया थाना क्षेत्र में होलिका दहन के 35 प्वाइंट चिह्नित किये गये हैं और इन जगहों पर पुलिस व प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. होली के दिन किसी को भी जबरदस्ती रंग या गुलाल नहीं लगाना है. मौके पर बीडीओ महादेव कुमार महतो, सीओ आफताब आलम, थाना प्रभारी नित्यानंद भोक्ता, मुखिया मुखिया तारामणि देवी व रामबृक्ष मुर्मू, पंसस विष्णुलाल सिंह, राजेश विश्वकर्मा, श्यामसुंदर महतो, दुलाल प्रसाद, विपिन कुमार, विकास जैन, अजय रंजन यादव, रविशन मांझी, पंकज जैन थे.

संवेदनशील जगहों पर पुलिस प्रशासन का रहेगा विशेष ध्यान

फुसरो. बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने अपने कार्यालय में पुलिस पदाधिकारियों के साथ रविवार को बैठक की. कहा कि होली और रमजान का दूसरा जुम्मा एक ही दिन है. ऐसे में संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जायेगा. शहर के सभी चौक-चौराहों पर पुलिस की तैनाती रहेगी. गश्ती तेज की जायेगी. शहर की मस्जिदों के बाहर पुलिस पदाधिकारी व जवान उपस्थित रहेंगे. कहा कि बेरमो में हर पर्व-त्योहार मिल-जुल कर मनाने की परंपरा रही है. इसे कायम रखना है. होली के दिन शराब की दुकान खुली मिली तो संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. अश्लील गाने बजाने पर रोक लगायी जायेगी. मौके पर एआइ अरुण कुमार दुबे, मो शाहिद, अनूप नारायण सिंह, अरुण कुमार, दिलीप मोदी, सचिन रौशन, ननका उरांव, एएसआई रॉकी बाबा, कालीचरण सुंडी, संजय कुमार, मनोहर मंडल, लक्ष्मण चौधरी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >