Bokaro News : बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी सीएसआर, स्थानीय अस्पताल एवं रांची मेदांता हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को स्थानीय डीवीसी अस्पताल परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. उद्घाटन मुख्य अतिथि डीवीसी के एचओपी सुशील कुमार अरजरिया, जीएम (एचआर) एए कुजूर, जीएम सोमेन मंडल, सीआइएसएफ के सहायक कमांडेंट दिव्यांश, फायर के डिप्टी कमांडेंट अरुण कुमार गिरि,सीएसआर के वरीय प्रबंधक मनीष कुमार चौधरी, अस्पताल के डीजीएम (हेल्थ) ड‚ एसके झा और डॉ संजय कुमार ने किया. एचओपी श्री अरजरिया ने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जिससे न केवल किसी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है, बल्कि यह रक्तदाता के स्वयं के स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी है. उन्होंने समाज के युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की. शिविर में सीआइएसएफ के जवानों, अस्पताल के चिकित्सा कर्मियों सहित कुल 22 लोगों ने रक्तदान किया. इस अवसर पर सीआइएसएफ के निरीक्षक प्रशांत कुमार प्रसून, डॉ एस साहा, डॉ रितांकर,भैरव महतो, जीवाधन महतो, सिस्टर रोजमेरी, संगीता कुमारी, सुषमा खलको और सागर तुरी उपस्थित थे. वहीं शिविर को सफल बनाने में रांची मेदांता हॉस्पिटल की टीम से अंजलि श्रुति, आनंद कुमार, पिंकी, हम्माद, सोमनाथ और परवेज आदि की सक्रिय भूमिका रही.
Bokaro News : डीवीसी अस्पताल परिसर में लगे शिविर में 22 यूनिट रक्त संग्रह
Bokaro News : डीवीसी सीएसआर, स्थानीय अस्पताल एवं रांची मेदांता हॉस्पिटल ने संयुक्त रूप से किया आयोजन
