संजय मिश्रा, बोकारो थर्मल: बोकारो थर्मल निवासी एवं डीवीसी कर्मी की पुत्री का सोमवार को कोलकाता स्थित अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. वह लंबे समय से ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थी और विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उपचार चल रहा था. निधन की खबर मिलते ही परिजनों के साथ-साथ बोकारो थर्मल क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी.
छोटी बेटी के खोने के गम में मां सदमे में मंगलवार की अलसुबह मृतका का पार्थिव शरीर कोलकाता से बोकारो थर्मल लाया गया. शव के घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. विशेषकर अपनी छोटी बेटी को खोने के बाद मां गहरे सदमे में हैं. परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों की आंखें नम थीं. अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, शुभचिंतक और परिचित उनके आवास पहुंचे तथा परिजनों को ढाढस बंधाया. बताया जाता है कि मृतका दो बहनों में छोटी थीं. कम उम्र में हुए इस असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. क्षेत्र के लोगों ने भी इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए शोक जताया.
गणमान्यों ने जताया शोकइस दुखद घटना पर जिप सदस्य शहजादी बानो, आजसू नेता मंजूर आलम, डीवीसी बीएमएस के अर्घा बसु एवं राजदेव सिंह, डिग्री कॉलेज के प्राचार्य गुप्तेश्वर प्रसाद सिंह, डीवीसी सीएसआर के वरीय प्रबंधक मनीष कुमार चौधरी तथा डीजीएम हेल्थ डॉ संगीता रानी समेत कई गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है. सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की.
