बोकारो थर्मल. डीवीसी इडीसीएल बोकारो थर्मल कमेटी की बैठक स्थानीय कार्यालय में शुक्रवार को हुई. मौके पर नयी कमेटी का गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष मनीष कुमार चौधरी, सचिव डीवीसी जमा दो विद्यालय के शिक्षक, उपाध्यक्ष डीवीसी हॉस्पिटल के डीजीएम हेल्थ डॉ संजय कुमार, प्रबंधक सिविल राहुल उरांव, संयुक्त सचिव प्रेमचंद एक्का का चयन किया गया. बतौर पर्यवेक्षक केंद्रीय समिति के उपाध्यक्ष दीपक कुमार दास थे. स्थानीय कमेटी के संरक्षक डीवीसी के डीजीएम बीजी होलकर ने इडीसीएल परिवार को संगठित रह कर संवैधानिक अधिकारों के लिए तत्पर रहने का संदेश दिया. बैठक की अध्यक्षता वरीय प्रबंधक मनीष कुमार चौधरी ने की. मौके पर बीएन प्रसाद, ध्रुवा मांझी, उज्जवल विश्वास, राहुल साहा, राहुल कश्यप, रवि चक्रवर्ती, रूपायण मंडल, स्टीफन राजन, एस रमेश, राजकुमार रजक, रामलाल पासवान, संजय बंजौरा, रतिम मजमुदार, संजय सरकार, टीकू गुहान, प्रकाश टूडू, एच सैमूएल आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
