चंद्रपुरा, बोकारो से विनोद सिन्हा की रिपोर्ट
Bokaro News: देशभर के थर्मल प्लांटों में प्लांट लोड फैक्टर (PLF) के मामले में डीवीसी का चंद्रपुरा थर्मल प्लांट पहले स्थान पर रहा है. भारत सरकार का विद्युत मंत्रालय के अधीन वैधानिक संगठन केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण ने जो रिपोर्ट जारी की है उसमें चंद्रपुरा प्लांट की यूनिटों ने 94.81 प्रतिशत पीएलएफ पर चलकर बेहतर विद्युत उत्पादन किया है.
डीवीसी के चार प्लांट टॉप 25 में शामिल
केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की सूची में टॉप 25 थर्मल प्लांटों में डीवीसी के चार प्लांट शामिल हैं.
- पहला स्थान: चंद्रपुरा थर्मल प्लांट (94.81%)
- सातवां स्थान: रघुनाथपुर (87.48%)
- ग्यारहवां स्थान: दुर्गापूर स्टील थर्मल प्लांट (83.77%)
- तेइसवां स्थान: कोडरमा थर्मल प्लांट (76.60%)
टीमवर्क और अनुभव का नतीजा
चंद्रपुरा थर्मल प्लांट के मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान आर.के. अनुभवी ने बताया कि यह उपलब्धि पूरी टीम के सहयोग और मेहनत का परिणाम है. उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को ही उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि प्लांट टॉप पर रहेगा और आज वह सच साबित हुआ.
प्लांट की क्षमता और इतिहास
चंद्रपुरा थर्मल प्लांट में दो यूनिटें हैं, कुल क्षमता 500 मेगावाट और यह प्लांट पहले भी कई बार PLF के मामले में टॉप पर रहा है.
इसे भी पढ़ें: रातू में मुंहबोले भाई ने बच्ची की कर दी हत्या, परिवार ने गयाजी में करा दिया अंतिम संस्कार
इसे भी पढ़ें: अचानक बूढ़ा पहाड़ पहुंचे झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, उग्रवादियों को दिया सख्त संदेश
