रांची से धनबाद जाने के लिए साइकिल सवार छह युवक पेटरवार पहुंचे

पेटरवार : लॉकडाउन टू के दौरान रांची में फंसे धनबाद के छह युवक तीन साइकिलों पर सवार होकर गुरुवार की सुबह 6 बजे पेटरवार पहुंचे. उक्त सभी युवक बुधवार को तीन नयी साइकिल खरीदकर रांची से चलकर धनबाद जाने के लिए निकले थे. लॉकडाउन के कारण रांची में फंसे धनबाद के मजदूरों ने बताया : […]

पेटरवार : लॉकडाउन टू के दौरान रांची में फंसे धनबाद के छह युवक तीन साइकिलों पर सवार होकर गुरुवार की सुबह 6 बजे पेटरवार पहुंचे. उक्त सभी युवक बुधवार को तीन नयी साइकिल खरीदकर रांची से चलकर धनबाद जाने के लिए निकले थे. लॉकडाउन के कारण रांची में फंसे धनबाद के मजदूरों ने बताया : हम सब रांची में फंस गये थे. घर वापस लौटने का जब सारा रास्ता बंद हो गया तो अपने घर से पैसा मंगाकर तीन साइकिल खरीद कर छह मजदूर धनबाद के लिए रांची से बुधवार को निकल पड़े. बुधवार को रात हो जाने के कारण गोला पुलिस ने रोक दिया और भोजन भी कराया और गुरुवार को सुबह धनबाद जाने के लिए निकल पड़े.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >