Bokaro News : फ्लाई ऐश के उपयोग पर की गयी चर्चा

Bokaro News : बोकारो थर्मल स्थित ऑफिसर्स क्लब में सोमवार को डीवीसी बोकारो थर्मल जलवायु निगरानी व प्रदूषण नियंत्रण विभाग की ओर से ऐश मीट का आयोजन किया गया.

बोकारो थर्मल. बोकारो थर्मल स्थित ऑफिसर्स क्लब में सोमवार को डीवीसी बोकारो थर्मल जलवायु निगरानी व प्रदूषण नियंत्रण विभाग की ओर से ऐश मीट का आयोजन किया गया. उद्घाटन बोकारो थर्मल के एचओपी सुशील कुमार अरजरिया, चंद्रपुरा के एचओपी वीएन शर्मा, कोडरमा के एचओपी एमके ठाकुर, मैथन पावर लिमिटेड के अंबरिश कुमार, आइआइटी आइएसएम धनबाद के प्रो विश्वजीत पॉल ने किया. जीएम ओएंडएम मृत्यृंजय प्रसाद ने पावर प्लांटों से उत्सर्जित ऐश के शत प्रतिशत उपयोग पर बल दिया. कहा कि ऐश का उपयोग नहीं किया जा सके तो यह प्रदूषण फैलाता है. सरकार फ्लाई ऐश पर आधारित उद्योगों के लिए लोन भी देती है. श्री अरजरिया ने कहा कि बोकारो थर्मल के 500 मेगावाट के पावर प्लांट में प्रतिदिन पांच हजार टन कोयले की खपत होती है और दो हजार एमटी ऐश का उत्सर्जन होता है. ड्राई ऐश का उपयोग खेती में कर पैदावार बढ़ाया जा सकता है. कोडरमा के एचओपी ने कहा कि ऐश को डीवीसी के पावर प्लांटों से ले जाने के लिए डीवीसी सुविधा मुहैया कराने को तैयार है. रेलवे भी छाई की ढुलाई में सब्सिडी दे रही है. चंद्रपुरा के एचओपी ने कहा कि डीवीसी के लिए ऐश की समस्या नयी नहीं है. डीवीसी के सेनोस्फेयर की बाजार में काफी मांग है. सीसीएल की कोयला खदानों में ऐश डंप बंद कर दिये जाने के बाद सबसे ज्यादा मांग नेशनल हाइवे के निर्माण में किया जा रहा है और इसकी पूर्ति नहीं की जा पा रही है.

प्रदूषण पर भी जतायी चिंता

प्रो पॉल ने कहा कि सड़क मार्ग से होने वाली ऐश की ओवरलोड ढुलाई के कारण सड़कों पर ऐश गिरती है और इससे प्रदूषण होता है. ओवरलोड ऐश ढुलाई पर रोक लगाने की जरूरत है. कार्यक्रम में ऐश के विभिन्न तरीकों से उपयोग कर बनायी जाने वाली सामग्री के बारे में बताया गया. सिविल के वरीय प्रबंधक अमित कुमार एवं वरीय प्रबंधक मैकनिकल रौशन कुमार सिंह, मैथन पावर के वरीय प्रबंधक अंबरिश कुमार ने पावर प्वाइंट के माध्यम से ऐश प्रबंधन की जानकारी दी. कार्यक्रम में डीवीसी के डीजीएम बीजी होलकर, टाटा स्टील के एरिया मैनेजर जीत कुमार, जेवीएनएल के कौशिक चौधरी, बीपीएससीएल के एसके सनी, डीजीएम चंद्रपुरा राजीव कुमार सहित कई अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन जीएम ऐश प्रबंधन राजेश विश्वास तथा संचालन दीनानाथ शर्मा ने किया. मौके पर संतोष कुमार, रजत कुमार, नरेन मांझी, अशोक कुमार चौबे, एचआर की सहायक प्रबंधक तनीषा शिल्वी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >