Bokaro News : डीवीसी कर्मियोंं और सप्लाई मजदूरों की आवास संबंधी समस्याओं को ले हुई वार्ता

Bokaro News : चंद्रपुरा में प्लांट निर्माण व आवासीय परिसर के ध्वस्तीकरण को लेकर यूनियनों में चिंता

Bokaro News : विनोद सिन्हा, चंद्रपुरा. डीवीसी के चंद्रपुरा थर्मल में प्रस्तावित 800 गुणा दो (1600 मेगावाट) के सुपर क्रिटिकल प्लांट निर्माण को लेकर आवासीय परिसर ध्वस्तीकरण से उत्पन्न होने वाली समस्या को लेकर बुधवार की शाम स्थानीय प्रबंधन के साथ संयुक्त यूनियनों की हुई, जिसमें संयुक्त प्रतिनिधियों ने स्पष्ट रूप कहा कि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से पूर्व कर्मचारियों के लिए यहां समुचित वैकल्पिक आवासीय व्यवस्था सुनिश्चित की जाये तथा नये आवासों का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराया जाये. बैठक में प्लांट के वरीय महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान आरके अनुभवी, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) डॉ डीसी पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित थे, जबकि यूनियन प्रतिनिधियों में डीवीसी मजदूर संघ (बीएमएस) के तपन कुमार दास, डीवीसी स्टॉफ एसोसिएशन के अनिल प्रसाद अनिमेष गिरि, लालमोहन पांडेय, झारखंड मजदूर संघ के एमजी. मोईनुद्दीन, प्रदीप कुमार, डीवीसी ठेकेदार मजदूर संघ के बृज बिहारी शर्मा सहित सत्येंद्र सिंह, भरत भाई पटेल, रणविजय तिवारी, संजय सेन, राजकिशोर महतो, रवींद्र चौधरी, मो. रियाजउद्दीन, सुनीता कुमारी, प्रदीप श्रीवास्तव, राजू, मनोज कुमार, नवीन शर्मा, मन्नू यादव, बीपी सिंह आदि शामिल थे. बैठक में विस्तृत चर्चा के दौरान यूनियन प्रतिनिधियोंं ने प्रबंधन को अवगत कराया कि आवासीय परिसर के ध्वस्तीकरण से सीटीपीएस में कार्यरत कर्मचारियों एवं सप्लाई मजदूरों को आवास संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, जो प्लांट के लिए ठीक नहीं है. चारों यूनियनों की ओर से कहा गया कि डीपीआर के अनुसार ग्रीन जोन क्षेत्र, जिसमें एफ टाइप, जी टाइप एवं एच टाइप के क्वार्टर हैं, उसमें सभी कर्मचारियों एवं सप्लाई कर्मियों को समायोजित किया जाये, ताकि बाहर घर लेने नौबत नहीं आये, क्योंकि इमरजेंसी में दूर से आना संभव नहीं है. बैठक के बाद अधिकारियों को संयुक्त यूनियन की ओर से एक ज्ञापन भी सौंपा गया. नेताओं ने बताया कि प्रबंधन की ओर से भरोसा दिया गया है कि हमारी चिंताओं और सुझावों को कोलकाता प्रेषित कर समाधान का प्रयास किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >