Bokaro News : जुनोडीह के युवक के हत्या मामले का खुलासा

Bokaro News : नावाडीह प्रखंड अंतर्गत जुनोडीह निवासी राजा बाबू राय की हत्या के मामले में नावाडीह थाना की पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

बेरमो , नावाडीह प्रखंड अंतर्गत जुनोडीह निवासी राजा बाबू राय की हत्या के मामले में नावाडीह थाना की पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपियों की निशानदेही पर पुणे से मृतक के सिर का कंकाल बरामद किया. रविवार को कंकाल को गांव लाया गया, बाद में मिट्टी मंजिल दी गयी. मालूम हो कि राजा बाबू राय नौ मार्च को गांव की ही मेहरुबा बीबी को उसके बच्चे के साथ मुंबई छोड़ने के लिए निकला था. इसके बाद से उसका मोबाइल बंद आने लगा. उनकी पत्नी असमीन खातून ने 25 मई को नावाडीह थाना में आवेदन देकर पति की हत्या की आशंका जतायी थी और गांव के ही मुस्तकीम राय, हलील राय, साहिल राय, वाहिद राय, सलामत राय, कैफी राय व शमीम राय पर आरोप लगाया था. इसके बाद सभी आरोपी परिवार सहित फरार हो गये. इधर, गिरफ्तारी के बाद आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त वाहन, अन्य सामग्री व पुणे से मृतक का कंकाल बरामद किया गया. शव के अन्य अवशेषों की तलाश जारी है. हत्यारों ने स्वीकार किया कि उनलोगों ने राजा बाबू राय की हत्या कर शव के टुकड़ों को जहां-तहां फेंक दिया था.

शक के आधार पर कर दी गयी हत्या

हसन राजा ने बताया कि आरोपियों ने मात्र शक के आधार पर मेरे भाई की निर्मम हत्या कर दी. मुस्तकीम राय को शक था कि उसकी बहन के साथ राजा बाबू राय का कोई संबंध था. मुस्तकीम राय ने 30 अप्रैल को फोन कर कहा था कि तुम्हारे भाई को घर लेकर आ रहे हैं, वहीं फैसला किया जायेगा. लेकिन भाई को घर नहीं लाकर अपने चाचा के घर पुणे ले जाकर हत्या कर दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >